Deactivate USSD-based Call Forward: भारत समेत दुनियाभर से आए दिन स्कैम के नए-नए मामले सामने आते रहते हैं। वहीं कुछ वक्त से देश में कॉल फॉरवर्डिंग का यूज करके स्कैमर्स लोगों को टारगेट कर रहे हैं लेकिन हाल ही में दूरसंचार विभाग ने एक ऐसा आदेश जारी किया है जो आपको इस तरह के स्कैम से बचा सकता है। हालांकि कुछ लोगों को ये अपडेट निराश भी कर सकता है। दरअसल दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार ऑपरेटरों से 15 अप्रैल से यूएसएसडी-बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने को कहा है।
कब तक बंद रहेगी ये सर्विस?
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर कब तक ये सर्विस बंद रहेगी। अभी कोई भी मोबाइल यूजर अपने फोन स्क्रीन पर कोड डायल करके इस यूएसएसडी सर्विस का यूज कर सकता है। इस सर्विस का यूज अक्सर IMEI नंबर और मोबाइल फोन बैलेंस समेत कई चीजों की जांच के लिए भी किया जाता है लेकिन इसमें सबसे खास कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस है।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
DoT ने बताई इसकी वजह
बता दें कि ये आदेश मोबाइल फोन के जरिए होने वाले फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम्स पर लगाम लगाने के लिए जारी किया गया है। 28 मार्च के एक आदेश में, DoT ने कहा कि USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सुविधा, जिसे बिना शर्त कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है *401# सर्विस को कुछ गलत एक्टिविटीज के चलते बंद किया जा रहा है।
ढूंढ़ने होंगे अल्टरनेटिव मेथड्स
साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन भी मौजूदा ग्राहकों ने यूएसएसडी-बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस एक्टिवेट की हुई है, उन्हें जल्द ही अल्टरनेटिव मेथड्स के जरिए कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को फिर से एक्टिवेट करना होगा। 15 अप्रैल के बाद कोई भी यूजर यूएसएसडी-बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
संबंधित खबरें
Jio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
37 mins agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
6 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
6 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
6 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
9 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines