अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. DDA ने कर्मजीवी आवास योजना 2026 (Karmajeevi Awaas Yojana 2026) लॉन्च की है. इस योजना के तहत नरेला (Narela) में 1,224 रेडी-टू-मूव (Ready-to-move) फ्लैट्स पर 25% का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. खास बात यह है कि फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First-Come, First-Served) के आधार पर होगा.
आइए जानते हैं कि इस योजना के तहत कौन-कौन आवेदन कर सकता है, फ्लैट्स की कीमतें और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया क्या है.
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के लिए दो प्रमुख श्रेणियों (Categories) के लोग पात्र हैं:
- सरकारी व पीएसयू कर्मचारी: केंद्र या राज्य सरकार, पीएसयू (PSU), स्वायत्त निकायों, सरकारी बैंकों, स्थानीय निकायों, सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी अस्पतालों के सेवारत (Serving) या सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारी.
- प्रोफेशन्सल्स: डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), आर्किटेक्ट, प्लानर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और शिक्षक.
आवेदक का भारतीय नागरिक होना और बालिग (18 साल से अधिक) होना अनिवार्य है. अगर आपके पास पहले से कोई प्रॉपर्टी है, तब भी आप आवेदन कर सकते हैं.
फ्लैट्स के प्रकार और बुकिंग अमाउंट
DDA यह फ्लैट्स नार्थ-वेस्ट दिल्ली के नरेला (Sector A1 to A4, Pocket 11) में दे रहा है:
1-BHK वाले 384 फ्लैट हैं. इनका कारपेट एरिया 60-61 वर्ग मीटर है और बुकिंग राशि 50000 रुपये है.
2-BHK वाले 432 फ्लैट हैं. इनका कारपेट एरिया विवरण अनुसार है और बुकिंग राशि 4 लाख रुपये है.
3-BHK वाले 408 फ्लैट हैं. इसका कारपेट एरिया 164-184 वर्ग मीटर है, बुकिंग प्राइस 10 लाख रुपये है.
बता दें कि बुकिंग राशि अंत में फ्लैट की कुल कीमत में एडजस्ट कर दी जाएगी. हालांकि, बुकिंग कैंसल करने पर यह राशि रिफंड नहीं होगी.
रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया
योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई 2026 से DDA Awaas Portal पर शुरू हो चुके हैं. इसके लिए 2500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी. फ्लैट्स की बुकिंग 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी. जैसे ही आप पोर्टल पर अपना पसंदीदा फ्लैट चुनेंगे, आपको ऑनलाइन बुकिंग राशि का भुगतान करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. यह योजना 30 अक्टूबर 2026 तक या सभी फ्लैट्स बिकने तक खुली रहेगी.
अलॉटमेंट लेटर मिलने के 60 दिनों के भीतर बाकी बची रकम का भुगतान करना होगा. इसके बाद 10% ब्याज के साथ 30 दिन का अतिरिप्त समय (Grace Period) भी मिलेगा.
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सरकारी कर्मचारियों के लिए: एम्प्लॉई या पेंशनर आईडी कार्ड, नियोक्ता प्रमाण पत्र (Employer Certificate), सैलरी स्लिप या फॉर्म 16.
प्रोफेशन्सल्स के लिए: डिग्री सर्टिफिकेट के साथ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लेटेस्ट ITR या एम्प्लॉई आईडी कार्ड.
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
9 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
10 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
10 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
11 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
12 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
14 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
15 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
16 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
17 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines