Delhi DDA Flat Booking 2026: 25% छूट के साथ DDA लाया 1224 फ्लैट्स, जानिए बुकिंग अमाउंट और नियम

अगर आप तय पात्रता श्रेणियों में आते हैं, तो नरेला में 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट पाने का यह एक बेहतरीन मौका है. 15 अगस्त से बुकिंग शुरू हो रही है, इसलिए बिना देर किए DDA के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

dda flat

DDA का बड़ा ऑफर: नरेला में 1, 2 और 3 BHK फ्लैट्स पर 25% की छूट! जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. DDA ने कर्मजीवी आवास योजना 2026 (Karmajeevi Awaas Yojana 2026) लॉन्च की है. इस योजना के तहत नरेला (Narela) में 1,224 रेडी-टू-मूव (Ready-to-move) फ्लैट्स पर 25% का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. खास बात यह है कि फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First-Come, First-Served) के आधार पर होगा.

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि इस योजना के तहत कौन-कौन आवेदन कर सकता है, फ्लैट्स की कीमतें और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया क्या है.

विज्ञापन

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के लिए दो प्रमुख श्रेणियों (Categories) के लोग पात्र हैं:

  1. सरकारी व पीएसयू कर्मचारी: केंद्र या राज्य सरकार, पीएसयू (PSU), स्वायत्त निकायों, सरकारी बैंकों, स्थानीय निकायों, सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी अस्पतालों के सेवारत (Serving) या सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारी.
  2. प्रोफेशन्सल्स: डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), आर्किटेक्ट, प्लानर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और शिक्षक.

आवेदक का भारतीय नागरिक होना और बालिग (18 साल से अधिक) होना अनिवार्य है. अगर आपके पास पहले से कोई प्रॉपर्टी है, तब भी आप आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

फ्लैट्स के प्रकार और बुकिंग अमाउंट
DDA यह फ्लैट्स नार्थ-वेस्ट दिल्ली के नरेला (Sector A1 to A4, Pocket 11) में दे रहा है:

1-BHK वाले 384 फ्लैट हैं. इनका कारपेट एर‍िया 60-61 वर्ग मीटर है और बु‍क‍िंग राश‍ि 50000 रुपये है.
2-BHK वाले 432 फ्लैट हैं. इनका कारपेट एर‍िया विवरण अनुसार है और बु‍क‍िंग राश‍ि 4 लाख रुपये है.
3-BHK वाले 408 फ्लैट हैं. इसका कारपेट एर‍िया 164-184 वर्ग मीटर है, बुक‍िंग प्राइस 10 लाख रुपये है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि बुकिंग राशि अंत में फ्लैट की कुल कीमत में एडजस्ट कर दी जाएगी. हालांकि, बुकिंग कैंसल करने पर यह राशि रिफंड नहीं होगी.

रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया
योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई 2026 से DDA Awaas Portal पर शुरू हो चुके हैं. इसके लिए 2500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी. फ्लैट्स की बुकिंग 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी. जैसे ही आप पोर्टल पर अपना पसंदीदा फ्लैट चुनेंगे, आपको ऑनलाइन बुकिंग राशि का भुगतान करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. यह योजना 30 अक्टूबर 2026 तक या सभी फ्लैट्स बिकने तक खुली रहेगी.

विज्ञापन

अलॉटमेंट लेटर मिलने के 60 दिनों के भीतर बाकी बची रकम का भुगतान करना होगा. इसके बाद 10% ब्याज के साथ 30 दिन का अतिरिप्‍त समय (Grace Period) भी मिलेगा.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सरकारी कर्मचारियों के लिए: एम्प्लॉई या पेंशनर आईडी कार्ड, नियोक्ता प्रमाण पत्र (Employer Certificate), सैलरी स्लिप या फॉर्म 16.

विज्ञापन

प्रोफेशन्सल्स के लिए: डिग्री सर्टिफिकेट के साथ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लेटेस्ट ITR या एम्प्लॉई आईडी कार्ड.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ