अगर आप भी दिल्ली में अपना खुद का मकान खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बढ़ते प्रॉपर्टी रेट्स की वजह से फैसला नहीं ले पा रहे थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मजीवी आवास योजना 2026 का ऐलान कर दिया है.
इस योजना के तहत नॉर्थ दिल्ली के नरेला (विंध्याचल) में बने-बनाए (Ready-to-Move) 1200 फ्लैट्स पर सीधे 25% की छूट दी जा रही है. रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कल यानी शुक्रवार, 24 जुलाई से हो रही है, जबकि फ्लैट्स की बुकिंग 15 अगस्त से ‘पहले आओ, पहले पाओ (First-Come, First-Served) के आधार पर शुरू होगी. आइए, जानते हैं कि फ्लैट्स की कीमतें क्या हैं और कौन-कौन इसमें अप्लाई कर सकता है.
25% डिस्काउंट के बाद कितनी होगी फ्लैट्स की कीमत?
ये सभी 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स पूरी तरह बनकर तैयार (Ready-to-Move) हैं और फ्रीहोल्ड आधार पर बेचे जा रहे हैं. यानी पेमेंट करते ही पजेशन मिल जाएगा, कोई लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा:
1 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत लगभग 33.40 लाख रुपये
2 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत लगभग 75.55 लाख रुपये
3 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत लगभग 1.065 करोड़ रुपये
किन्हें मिलेगा इस 25% छूट का फायदा?
DDA ने इस स्कीम का दायरा काफी बड़ा रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा कामकाजी लोग और प्रोफेशनल्स इसका फायदा उठा सकें. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, PSUs, सरकारी बैंकों, स्वायत्त निकायों (Autonomous Bodies) और सरकारी यूनिवर्सिटीज के सेवारत (Serving) और रिटायर्ड (Retired) कर्मचारी के अलावा प्राइवेट सेक्टर प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट कर्मचारी, आईटी प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, सीए (CA), वकीलों समेत अन्य प्राइवेट प्रोफेशनल्स अप्लाई कर सकते हैं.
अपना बिजनेस या स्टार्टअप चलाने वाले लोग भी इसके पात्र हैं. स्कीम की सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपके पास दिल्ली में पहले से कोई मकान या प्लॉट मौजूद है, तब भी आप इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं.
कैसे करें बुकिंग?
रजिस्ट्रेशन: 24 जुलाई से DDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. 15 अगस्त से DDA आवास पोर्टल पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग खुलेगी. जो पहले पेमेंट प्रक्रिया पूरी करेगा, फ्लैट उसे अलॉट कर दिया जाएगा.
आप www.dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. किसी भी जानकारी या समस्या के लिए DDA के टोल-फ्री नंबर 1800-110-332 पर संपर्क कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
3 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
6 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
12 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
14 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines