---विज्ञापन---

DDA Mega Offer: दिल्ली में सिर्फ 33 लाख रुपये में अपना घर! नरेला में 25% छूट के साथ मिलेंगे रेडी-टू-मूव फ्लैट्स

DDA Karmajeevi Awaas Yojana 2026: नरेला में रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25% डिस्काउंट. जानिए 1, 2, 3 BHK फ्लैट्स के रेट्स, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका.

---विज्ञापन---

अगर आप भी दिल्ली में अपना खुद का मकान खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बढ़ते प्रॉपर्टी रेट्स की वजह से फैसला नहीं ले पा रहे थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मजीवी आवास योजना 2026 का ऐलान कर दिया है.

इस योजना के तहत नॉर्थ दिल्ली के नरेला (विंध्याचल) में बने-बनाए (Ready-to-Move) 1200 फ्लैट्स पर सीधे 25% की छूट दी जा रही है. रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कल यानी शुक्रवार, 24 जुलाई से हो रही है, जबकि फ्लैट्स की बुकिंग 15 अगस्त से ‘पहले आओ, पहले पाओ (First-Come, First-Served) के आधार पर शुरू होगी. आइए, जानते हैं कि फ्लैट्स की कीमतें क्या हैं और कौन-कौन इसमें अप्लाई कर सकता है.

---विज्ञापन---

25% डिस्काउंट के बाद कितनी होगी फ्लैट्स की कीमत?

ये सभी 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स पूरी तरह बनकर तैयार (Ready-to-Move) हैं और फ्रीहोल्ड आधार पर बेचे जा रहे हैं. यानी पेमेंट करते ही पजेशन मिल जाएगा, कोई लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा:

1 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत लगभग 33.40 लाख रुपये

---विज्ञापन---

2 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत लगभग 75.55 लाख रुपये

3 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत लगभग 1.065 करोड़ रुपये

---विज्ञापन---

किन्हें मिलेगा इस 25% छूट का फायदा?
DDA ने इस स्कीम का दायरा काफी बड़ा रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा कामकाजी लोग और प्रोफेशनल्स इसका फायदा उठा सकें. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, PSUs, सरकारी बैंकों, स्वायत्त निकायों (Autonomous Bodies) और सरकारी यूनिवर्सिटीज के सेवारत (Serving) और रिटायर्ड (Retired) कर्मचारी के अलावा प्राइवेट सेक्टर प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट कर्मचारी, आईटी प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, सीए (CA), वकीलों समेत अन्य प्राइवेट प्रोफेशनल्स अप्‍लाई कर सकते हैं.

अपना बिजनेस या स्टार्टअप चलाने वाले लोग भी इसके पात्र हैं. स्कीम की सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपके पास दिल्ली में पहले से कोई मकान या प्लॉट मौजूद है, तब भी आप इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

कैसे करें बुकिंग?
रजिस्ट्रेशन: 24 जुलाई से DDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. 15 अगस्त से DDA आवास पोर्टल पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग खुलेगी. जो पहले पेमेंट प्रक्रिया पूरी करेगा, फ्लैट उसे अलॉट कर दिया जाएगा.

आप www.dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. किसी भी जानकारी या समस्या के लिए DDA के टोल-फ्री नंबर 1800-110-332 पर संपर्क कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 23, 2026 04:37 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

परिचय वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एड‍िटर स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं. मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं. वन्‍दना के पेशेवर सफर में देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का योगदान रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार के फीचर पेज से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में जुड़ी रही हैं. आजतक ड‍िज‍िटल में उन्‍होंने एजुकेशन और फीचर बीट पर काम क‍िया. इसके बाद India.com में कर‍ियर पेज की नींव रखी और उसे साथ में लाइफस्‍टाइल का कारभार भी संभाला. News18.com के साथ वन्‍दना ने कर‍ियर पेज पर टीम लीड की भूम‍िका भी न‍िभाई है. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है. करीब दो दशक के अपने अनुभव में वन्‍दना ने जटिल विषयों को सरल और सटीक रूप में पेश करने में महारत हासिल की है. उनकी सबसे बड़ी खासियत जटिल और तकनीकी वित्तीय आंकड़ों को आम पाठकों के लिए बेहद सरल, रोचक और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना है. Vandana Bharti का सोशल मीडिया प्रोफाइल linkedin Facebook

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola