DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में DDA ने तीन हाउसिंग स्कीम निकाली हैं, जिसको हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। प्राधिकरण ने यह योजनाएं पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रखी हैं। श्रमिक आवास योजना के बारे में आपको बता चुके हैं आज बात करेंगे सबका घर आवास योजना की। इस योजना के लिए कौन लोग पात्र होंगे और कैसे इसमें अप्लाई कर सकते हैं, जानिए सबकुछ।
सबका घर आवास योजना क्या है?
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सबका घर आवास योजना लॉन्च की है। जिसके तहत सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में फ्लैट निकाले गए हैं। इसमें EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैटों पर 25% की छूट मिलेगी। जिसमें महिलाएं, युद्ध विधवाएं, भूतपूर्व सैनिक और वीरता या अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े लोग हिस्सा ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन और बुकिंग राशि
इस योजना में कुल 6,810 LIG और EWS वर्ग के लिए फ्लैट निकाले गए हैं। लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में EWS और LIG फ्लैट है। वही, लोकनायकपुरम और नरेला में MIG और HIG फ्लैट भी मिल जाएंगे, जिसनी संख्या 769 है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपये और बुकिंग शुल्क (EWS फ्लैटों की बुकिंग) 50,000 रुपये रखा गया है। इसके अलावा LIG फ्लैटों की बुकिंग 1,00,000 रुपये, MIG फ्लैटों की बुकिंग 4,00,000 रुपये में की जाएगी। HIG फ्लैटों की बुकिंग के लि 1,00,000 रुपये जमा करने होंगे। आपको बता दें कि यह शुल्क नॉन रिफंडेबल रहेगा। LIG और EWS फ्लैटों की कीमत 13 लाख से 24 लाख तक रखी गई है।
रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की जानकारी
रजिस्ट्रेशन और बुकिंग केवल DDA की वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर की जा सकती है। इसमें लोन की सुविधा भी दी जा रही है। जिसके लिए इच्छुक खरीदार 1800-011-0332 पर फोन कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए DDA ऑफिस विकास सदन में भी हेल्पडेस्क बनाई गई है। आपको बता दें कि इसके लिए रजिसट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जबकि 15 जनवरी से बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: दिल्ली में 700 सस्ते फ्लैट्स की स्कीम, जानें कौन कर सकता अप्लाई
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines