DDA Housing Scheme 2025: आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए सरकार कई स्कीम लेकर आती है। नए साल पर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने तीन नई योजनाएं निकाली हैं, जिसमें सस्ते दाम में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। श्रमिक आवास योजना 2025, सबका घर आवास योजना और स्पेशल हाउसिंग योजना अलग-अलग वर्गों के लिए लाई गई हैं। आज हम श्रमिक आवास योजना 2025 की बात करेंगे, इसमें कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं और कैसे, जानिए सबकुछ।
क्या है श्रमिक आवास योजना?
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) श्रमिकों के लिए 25% छूट के साथ श्रमिक आवास योजना 2025 का ऐलान किया है। यह ऑफर उन श्रमिकों के लिए है जो 31.12.2024 को या उससे पहले बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत रजिस्टर्ड लोगों को भी इस डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में खरीदें सस्ता घर, 8 लाख से शुरू हो रही कीमत, देखें पूरी डिटेल
योजना से जुड़ी मुख्य बातें
इस योजना में भवन और निर्माण श्रमिक भाग ले सकते हैं, जो 31.12.2024 को या उससे पहले दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (DBOCWWB) के साथ रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सभी पंजीकरणकर्ता भी इसका लाभ लेने के पात्र होंगे। फ्लैट की आवंटन प्रक्रिया लॉटरी के जरिए नहीं होगा बल्कि पहले आओ पहले पाओ (पहले आओ, पहले पाओ) के आधार पर की जाएगी।
कैसे करनी है बुकिंग?
रजिस्ट्रेशन और बुकिंग केवल डीडीए वेबसाइट से ऑनलाइन की जा सकती है। अगर फ्लैट खरीदने के लिए आपके पास पूरे पैसे नहीं हैं तो इसके लिए लोन की सुविधा भी मिल जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 जनवरी 2025 से शुरू हो गए हैं और बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन में 2500 रुपये और बुकिंग में 50 हजार रुपये राशि जमा करनी होगी। बुकिंग की आखिरी डेट 31 मार्च 2025 रखी गई है।
किस कीमत के होंगे फ्लैट?
डीडीए ने यह 700 फ्लैट्स निकाले नरेला पॉकेट 3, 4, 5, 6 सेक्टर में निकाले हैं। EWS वर्गों के लिए बनाए गए इन फ्लैट्स की कीमत 11. 54 लाख से 11.67 लाख है, लेकिन 25 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इनकी कीमत 8.65 लाख तक होगी।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme: जनवरी 2025 में ई-नीलामी के लिए तैयार नोएडा के प्लॉट, जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
बदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
35 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
2 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
4 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
5 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
6 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
7 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
17 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
21 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines