DDA Housing Scheme 2024: क्या आप भी दिल्ली में अपना खुद का मकान चाहते हैं? क्या आपको भी अपना एक घर लेना है? अगर हां, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की खास हाउसिंग स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम की मदद से आपका भी घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। दरअसल, DDA ने हाल ही में तीन नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान किया है, जो लो, मिड और हाई सैलरी समूहों के लिए है। ये हाउसिंग स्कीम घर खरीदने के सपने को पूरा कर सकती है। आइए डीडीए की सस्ता घर स्कीम के बारे में जान लेते हैं कि ये क्या है? इसमें कहां और कितने रुपये की कीमत के साथ फ्लैट आलोट किए जाएंगे?
DDA Sasta Ghar Housing Scheme
दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से 3 नई आवास योजनाओं में करीब 40 फ्लैट पेश करने के प्लान की घोषणा की है। ये हाउसिंग योजना के सपने को पूरा करने के लिए है। कम आय वाले लोगों के लिए “सस्ता घर” योजना है। इस योजना का उद्देश्य चुनिंदा क्षेत्रों में किफायती दरों पर एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को पेश करने के साथ कम सैलरी वाले ग्रुप की सस्ते में घर खरीदने के सपने को पूरा करना है।
सस्ता घर योजना के तहत यहां मिलेगा फ्लैट
- रामगढ़ कॉलोनी
- सिरसपुर
- लोकनायकपुरम
- रोहिणी
- नरेला
ये भी पढ़ें- Post Office Schemes: निवेश करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, ये हैं 3 खास योजनाएं
DDA Flats Availability
डीडीए द्वारा फ्लैट को “पहले आओ, पहले पाओ” (FCFS) के आधार पर उपलब्ध किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली में घर खरीदना आम जनता के लिए आसान हो जाएगा। इस योजना के तहत, लगभग 34,000 फ्लैटों की पेशकश की जाएगी, जिनकी कीमतें 11.5 लाख रुपये से शुरू होंगी। सस्ता घर योजना के तहत सबसे कम कीमत में आप 11.5 लाख का फ्लैट ले सकते हैं।
DDA General Housing Scheme 2024
अगर बात करें डीडीए के जनरल हाउसिंग स्कीम की तो इसे सभी आय कैटगरी के लोगों के लिए उपलब्ध किया जाएगा। हाई इनकम ग्रुप (HIG), लो इनकम ग्रुप (LIG) मिडियम इनकम ग्रुप (MIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए जनरल हाउसिंग स्कीम में 5,400 फ्लैट्स उपलब्ध हैं। लोकनायक पुरम, जसोला और नरेला लोकेशन में फ्लैट को 29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
DDA Dwarka Housing Scheme 2024
डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम के तहत लगभग 173 फ्लैट्स द्वारा क्षेत्र में उपलब्ध हैं। ये फ्लैट्स 1.28 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत के साथ हैं। स्कीम के तहत ई-नीलामी के माध्यम से द्वारका के सेक्टर 14, 16बी और 19बी में फ्लैटों को एमआईजी, एचआईजी और उच्च श्रेणी को पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- RBI Repo Rate में 9वीं बार कोई बदलाव नहीं, इसके क्या मायने? EMI पर क्या होगा असर
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
55 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
19 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
19 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
19 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines