DDA Flats Scheme 2024: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की 11.5 लाख में फ्लैट वाली स्कीम ने काफी पॉपुलर हुई। जिसमें तीन वर्गों के लिए फ्लैट निकाले गए हैं। इस स्कीम में 11 लाख से दो करोड़ तक के फ्लैट दिए गए। DDA एक बार फिर से इस स्कीम को शुरू करने जा रहा है। जिन लोगों को पिछली बार फ्लैट नहीं मिले वह इस बार अप्लाई कर सकते हैं। इन फ्लैट्स की बुकिंग 14 नवंबर से शुरू हो रही है, इस बार भी ये पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं।
11 लाख में खरीदें फ्लैट
DDA हाउसिंग स्कीम का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए 14 नवंबर से आवेदन किए जाएंगे। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 11.5 लाख रुपए तय की गई है। सस्ता घर आवास योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जो भी लोग इस स्कीम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह ऑफिशियल साइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: 11 लाख के फ्लैट से जुड़ी गुडन्यूज, हेल्प डेस्क पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
क्या है फ्लैट्स की लोकेशन?
रोहिणी सेक्टर 34 और 35 में 250 से ज्यादा फ्लैट बने हैं, जो LIG वर्ग के लिए हैं। इनकी कीमत 12-15.5 लाख रुपये रखी गई है। मंगोलपुरी इलाके में 180 बनाए गए हैं, जो EWS वर्ग के लिए हैं। इनकी कीमत 32-35 लाख रुपये तय की गई है। 1800 EWS फ्लैट नरेला के सेक्टर A1-A4 (पॉकेट 1A, 1B और 1C) में बनाए गए हैं। जिनकी कीमत 18 से 20 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा सिरसपुर, लोकनायक पुरम और दूसरे इलाकों भी फ्लैट्स बनाए बिकने के लिए तैयार हैं। DDA के सभी फ्लैट्स की संख्या 2500 है।
कितने में कर सकते हैं फ्लैट की बुकिंग?
DDA ने सभी फ्लैट्स का बुकिंग अमाउंट अलग-अलग रखा गया है। EWS फ्लैट्स की बुकिंग 50 हजार रुपये, LIG फ्लैट्स की बुकिंग 1 लाख रुपए, MIG फ्लैट्स की बुकिंग 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, सबसे ज्यादा बुकिंग अमाउंट HIG फ्लैट्स के लिए 10 लाख रुपये रखा गया है। रजिस्ट्रेशन फीस की बात की जाए तो ये सभी के लिए 2500 रुपये है, जोकि नॉन-रिफंडेबल रहेगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इन फ्लैट्स के लिए 14 नवंबर से फिर से आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए DDA की ऑफिशियल साइट पर अपडेट दे दिए जाएंगे। 14 नवंबर को रजिस्ट्रेशन खुलते ही पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर अप्लाई करें। इसके लिए पैन कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी, पहचान पत्र (पासपोर्ट, सरकारी आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड) में से कोई एक डॉक्यूमेंट होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: सस्ता फ्लैट लेने का एक और मौका, लोन दिलाने के लिए DDA ने लगाए कैंप!
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
14 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
16 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
16 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
18 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
19 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
20 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
22 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines