DDA Housing Scheme 2024: दिल्ली में सस्ते घर देने वाली स्कीम में हजारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें कई ग्राहकों ने अपनी फुल पेमेंट कर दी थी तो कई की पेमेंट नहीं हो पाई। जिन लोगों ने फुल पेमेंट नहीं की थी उनको डीडीए ने एक और मौका दिया है। पहले 31 अगस्त तक आखिरी भुगतान करने की तारीख रखी गई थी, जिसे डीडीए ने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। अब ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं, वो आराम से बची पेमेंट का इंतजाम कर सकते हैं।
बढ़ी पेमेंट की डेडलाइन
दिल्ली विकास प्राधिकरण दिल्ली में कम कीमत पर फ्लैट देने के लिए एक स्कीम निकाली है। इस स्कीम में 11 लाख से 2 करोड़ तक के फ्लैट बेचे जा रहे हैं। इन फ्लैट्स को लेने वालों ने 75 प्रतीशत तक पेमेंट कर दी है, बाकी की बची 25 प्रतिशत का भुगतान होना बाकी है। इसके लिए पहले 31 अगस्त लास्ट डेट थी, इस डेट को डीडीए ने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। DDA ने ये फैसला ग्राहकों की मांग पर किया है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो फुल पेमेंट नहीं कर पाए हैं उन्होंने ही DDA से डेट बढ़ाने का आग्रह किया था। उनका कहना है कि पैसे का इंतजाम करने के लिए और वक्त की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme में बायर्स को मिली राहत! अब पजेशन लेटर के साथ दिया जाएगा पूरा फोल्डर
कितने लोगों ने खरीदे फ्लैट?
डीडीए सस्ता घर आवास योजना 2024 में 34177 फ्लैट्स लेकर आया। जिसमें अब तक लगभग 1400 से ज्यादा फ्लैट बिक चुके हैं। जसोला इलाके में एचआईजी जिनकी संख्या 89 थी, वो सारे बेचे जा चुके हैं। इन फ्लैटों की कीमत 2.08 करोड़ से लेकर 2.18 करोड़ रुपए थी।
क्या है DDA की स्कीम?
डीडीए ने 34177 फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पेश किए हैं। जो 11.5 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। ये फ्लैट उत्तर पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बने हैं। इनको तीन समूहों में विभाजित किया गया है। जिसमें उच्च आय समूह (HIG), मध्यम आय समूह (MIG) और LIG वर्ग के फ्लैट हैं।
ये भी पढ़ें: 11 लाख में DDA दे रहा फ्लैट! 22 से शुरू हो रही ‘पहले आओ पहले पाओ की स्कीम’
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
18 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
18 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
19 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines