हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DDA ने दिया ई-नीलामी पर अपडेट, फ्लैटों की जारी की लिस्ट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

DDA Housing Scheme: डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत ई-नीलामी रखी थी। इस नीलामी में बहुत से ग्राहकों ने हिस्सा लिया। नीलामी पूरी होने के बाद अब इसको लेकर नया अपडेट दिया है, जिसमें DDA ने खरीदारों की एक लिस्ट जारी है।

विज्ञापन

DDA Housing Scheme: DDA की सस्‍ता घर योजना में तीन वर्गों के लिए फ्लैट लेकर आया। इसके तहत 11.5 लाख से फ्लैटों की बिक्री शुरू की गई। ग्राहकों की रुचि बढ़ाने के लिए DDA ने उनको काफी वक्त दिया, ताकि वह फ्लैट के लिए पैसे जमा कर सकें। फ्लैटों की लास्ट किस्त जमा करने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद ई-नीलामी रखी गई, अब इसी से जुड़ा अपडेट DDA ने दिया है। डीडीए ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें उन लोगों के नाम हैं जिनको फ्लैट दिए गए हैं।

131 लोगों की लिस्ट जारी

जिन लोगों ने द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत ई-नीलामी में हिस्सा लिया था उनकी लिस्ट सामने आ चुकी है। ये नीलामी कुल 173 फ्लैटों के लिए रखी गई थी। डीडीए की लिस्ट के मुताबिक, ई-नीलामी में टोटल 131 फ्लैट बेचे गए हैं। जिन्होंने ये फ्लैट खरीदे हैं उन्हीं खरीदारों के नाम की लिस्ट जारी की गई है। डीडीए ने कहा कि ‘डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 (ई-नीलामी) 26 सितंबर को संपन्न हुई, सफल H1 बोलीदाताओं की सूची दे दी गई है।’ आगे कहा गया कि ‘घरों के आवंटन पत्र सही समय पर eservices.dda.org.in (AWAAS पोर्टल) पर जारी कर दिए जाएंगे।’

ये भी पढ़ें: DDA Flats Housing Scheme की डेडलाइन आगे बढ़ी, कितने लोगों ने खरीदे फ्लैट?

विज्ञापन

ग्राहकों को दी सलाह

डीडीए ने फ्लैटों से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए ग्राहकों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। डीडीए की साइट के अलावा इनसे जुड़ी हर जानकारी मैसेज और ईमेल से उनके मोबाइल नंबरों पर भेज दी जाएगी। यह H1 आवंटियों की जिम्मेदारी होगी कि वे मांग पत्र पर अपडेट प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से eservices.dda.org.in (AWAAS पोर्टल) की जांच करते रहें। अगले 10 से 15 दिनों के अंदर डिमांड लेटर जारी होने की संभावना है। DDA ने कहा कि आने वाले किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर लगातार नजर रखें।

कब हुई थी नीलामी?

24 से 26 सितंबर को ई नीलामी दिन में दो पालियों में की गई। फ्लैट के लिए फाइनल बोली लगाने के लिए आखिरी 5 मिनट एक्स्ट्रा दिए गए। जो इन आखिरी 5 मिनट में बोली लगाता फ्लैट उसको दिया जाना था। नीलामी सुबह 11 से दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर तीन से 4 बजे तक की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme में तेजी से बिके फ्लैट! आखिरी किस्त जमा करने की ये है तारीख

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola