---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

ये बैंक दे रहे हैं ऑफर..! सेविंग अकाउंट पर ही पाएं 8% तक ब्याज

8 Percent Interest on Saving Account: यदि आप समय से पहले पैसे ना निकलने के नियमों के कारण फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश नहीं करना चाहते तो आप सेविंग अकाउंट पर ही अच्छी खासी ब्याज पा सकते हैं। वहीं, इसमें आप कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। बचत खाते की ब्याज दरें खाते में शेष राशि […]

---खबर नीचे जारी है---

8 Percent Interest on Saving Account: यदि आप समय से पहले पैसे ना निकलने के नियमों के कारण फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश नहीं करना चाहते तो आप सेविंग अकाउंट पर ही अच्छी खासी ब्याज पा सकते हैं। वहीं, इसमें आप कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। बचत खाते की ब्याज दरें खाते में शेष राशि के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ बैंक अपने बचत खाते पर वृद्धिशील आधार पर ब्याज देते हैं। बैंक खाते की शेष राशि के आधार पर कई बैं 7% -8% के बीच बचत खाते पर ब्याज दरें देते हैं। एक बार कर लें चेक।

DCB Bank कितनी देता है ब्याज

डीसीबी बैंक बचत खाते में 10 करोड़ से 2 करोड़ से कम बैलेंस पर 8 प्रतिशत तक ब्याज देता है। बैंक बचत खाते में 50 लाख से 2 करोड़ से कम राशि पर 7.25% ब्याज और 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम राशि पर 7% ब्याज देता है।

IDFC FIRST Bank देता है इतनी ब्याज

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 10 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये से कम की शेष राशि पर 7% तक ब्याज दर प्रदान करता है। नई दरें 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़ें – कभी सड़कों पर स‍िम कार्ड बेचता था ओयो होटल्स का फाउंडर रितेश अग्रवाल, जानें आज कितनी है संपत्ति

 

---खबर नीचे जारी है---

Suryoday Small Finance Bank की ब्याज दरें

सूर्योदय लघु वित्त बैंक बचत खाते में 5 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक की शेष राशि पर 7.00% की उच्चतम ब्याज दर और 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक की शेष राशि पर 6.75% की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है।

ESAF Small Finance Bank की ब्याज दर

EASAF स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खातों में 10 करोड़ से 2 करोड़ से कम की शेष राशि पर 7.5 प्रतिशत तक ब्याज देता है। बैंक बचत खाते में 50 लाख से 2 करोड़ से कम राशि पर 7.25% ब्याज और 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम राशि पर 7% ब्याज देता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये बैंक भी देते हैं अच्छी ब्याज

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर 7 प्रतिशत तक ब्याज देता है। Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते में 5 लाख रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक के शेष पर 7% ब्याज देता है।

First published on: Aug 07, 2023 11:33 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola