नई दिल्ली: केंद्र सरकार के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.3 फीसदी रही है। बुधवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में विकास दर के आंकड़े पहली तिमाही से कम हैं। लेकिन इसे संतोषजनक माना जा रहा है। जबकि पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 13.5 फीसदी रही थी। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में विकास दर 8.4 फीसदी रही थी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय अधिकारियों ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 38.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 35.73 लाख करोड़ रुपये पर रही थी। आगे बताया गया कि देश का जीएवी (ग्रॉस वैल्यू एडेड) समीक्षाधीन तिमाही में 5.6 फीसदी रहा। यह अप्रैल-जून तिमाही में यह 12.7 फीसदी था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 8.3 फीसदी रहा था।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट माइनस
आगे बताया गया कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट माइनस में रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह -4.3 फीसदी रहा है। बीते वर्ष की समान तिमाही में 5.6 फीसदी रहा था। कृषि क्षेत्र का विकास दर 4.6 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की दूसरी तिमाही में 3.2 फीसदी रहा था। कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 6.6 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की दूसरी तिमाही में 8.1 फीसदी रहा था।
फाइनेंशियल व रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ रेट बढ़ी
इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी, गैस व अन्य यूटिलिटीज सेक्टर की ग्रोथ 5.6 फीसदी रही। जो पिछले वित्त वर्ष में 8.5 फीसदी था। उधर, ट्रेड व होटल सेक्टर की ग्रोथ रेट 14.7 फीसदी रही। जो पिछले वित्त वर्ष में 9.6 फीसदी थी। फाइनेंशियल व रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ रेट वार्षिक आधार पर 6.1 फीसदी से बढ़कर 7.2 फीसदी हो गई है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
7 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
2 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
8 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
10 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
11 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines