Fertilizer Stocks Update: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने किसानों और डीएपी (DAP) फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों को राहत देने वाला फैसला लिया। किसानों को जहां खाद के लिए ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी होगी। वहीं, कंपनियों पर बढ़ती लागत का दबाव भी नहीं आएगा। सरकार ने कंपनियों के लिए स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी है। साथ ही उन्हें सब्सिडी के अतिरिक्त भी वित्तीय मदद दी जाएगी।
कंपनियों की परेशानी दूर
फर्टिलाइजर कंपनियों ने बढ़ती लागत का हवाला देकर सरकार से कहा था कि या तो उन्हें इंसेंटिव पैकेज दिया जाए या दाम बढ़ाने की छूट। कंपनियों का कहना था कि लागत बढ़ने से उनके लिए दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। सरकार ने अब स्पेशल पैकेज के साथ ही अतिरिक्त वित्तीय मदद का भी ऐलान करके कंपनियों की परेशानी दूर कर दी है। सरकार ने पिछले साल भी कंपनियों की इसी तरह मदद की थी।
यह भी पढ़ें – पैसा निकालने वाली ये मशीन पैसा कमाकर भी दे सकती है, जानें ATM Franchise की पूरी डिटेल
पहले भी रॉकेट बने थे शेयर
सरकार के इस कदम से फर्टिलाइजर कंपनियों की आर्थिक सेहत दुरुस्त होगी और इसका असर उनके शेयरों पर भी पड़ सकता है। कहने का मतलब है कि आम निवेशकों के लिए फर्टिलाइजर स्टॉक्स में कमाई का मौका बन सकता है। पिछले साल सितंबर में जब सरकार ने रबी सीजन के लिए Nutrient-Based सब्सिडी का ऐलान किया था, तब भी इन कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए थे।
ये हैं कुछ प्रमुख Stocks
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड और कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड कुछ प्रमुख फर्टिलाइजर स्टॉक्स हैं। सरकार के फैसले का असर इन पर दिखाई दे सकता है। कोरोमंडल के पोर्टफोलियो में कुछ वक्त पहले 12 नए उत्पाद शामिल हुए थे।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
अब चलिए इन Stocks के पिछले रिकॉर्ड पर भी एक नजर डाल लेते हैं। National Fertilizers कल बढ़त के साथ बंद हुआ। 118.81 रुपये के भाव वाला ये शेयर बीते एक साल में 15% से अधिक का रिटर्न दे चुका है। Rashtriya Chemicals में भी कल तेजी देखने को मिली। 180 रुपये की कीमत पर उपलब्ध यह शेयर पिछले एक साल में करीब छह प्रतिशत चढ़ा है। 987 रुपये वाला Fertilisers And Chemicals Travancore का शेयर 1 साल में 20.24% रिटर्न दे चुका है। Chambal Fertilisers का शेयर इस समय 500 रुपये पर चल रहा है और बीते एक साल में 32.41% ऊपर गया है। इसी तरह, Coromandel International एक साल में 56% चढ़ा है और इसकी कीमत फिलहाल 1,920 रुपये है।
इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, दीपक फर्टिलाइजर्स, मद्रास फर्टिलाइजर्स, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, पारादीप फॉस्फेट्स आर जुआरी इंडस्ट्रीज के शेयर भी कल उछाल के साथ बंद हुए। इनमें से अधिकांश शेयरों का पिछले एक साल का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। ऐसे में सरकार की तरफ से डबल राहत का असर इन स्टॉक्स पर भी नजर आ सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
9 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
23 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines