Financial Tips: SIP म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का सबसे कॉमन और आसान तरीका है। जैसे कि हम पहले ही बता चुके हैं कि आप कई तरह की SIP के जरिए इनमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि मंथली, वीकली और डेली SIP में कौन सा आपको बेहतर इन्वेस्टमेंट रिटर्न दे सकता है। वैसे निवेश के लिए कोई फिक्स प्रॉफिट की गारंटी नही है, लेकिन हम इसको कुछ उदाहरण के जरिए समझ सकते हैं।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि अगर हम ज्यादा इन्वेस्ट करेंगे तो हमें ज्यादा मुनाफा होगा, मगर क्या ये SIPs के लिए भी काम करता है? आइये जानते हैं कि मंथली, वीकली और डेली SIP में कौन बेहतर रिटर्न देता है।
क्या होती है SIP?
SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है, जिसके तहत आप एक फिक्स अमाउंट को एक नियमित रूप से इन्वेस्ट करते हैं। अगर आप मंथली SIP में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको हर महीने एक अमाउंट डालना होता है, जिसमें आपको एक फिक्स ब्याज मिलता है। ऐसे में अगर आप मंथली के बजाय डेली या वीकली एसआईपी को चुने तो क्या होगा? आइये इसके बारे में जानते हैं।
Investment
यह भी पढ़ें –Investment Tips: निवेश करने से पहले गांठ बांध लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
किससे है ज्यादा फायदा?
यहां हम इस SIP के कैलकुलेशन को एक उदाहरण द्वारा समझ सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग SIP में इन्वेस्ट करने से आप कितना रिटर्न पा सकते हैं। मान लीजिए आप इन तीनों SIP में 5 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं। जहां SIP के माध्यम से इक्विटी म्यूचुअल फंड में 5,000 रुपये हर महीने इन्वेस्ट करते हैं। अब इसी अमाउंट को आप वीकली और डेली SIP के हिसाब से तोड़ देते हैं तो यह वीकली 1250 रुपये और डेली 166 रुपये के बराबर हो जाता है। मान लेते हैं कि इन पर आपको 12% का ब्याज मिलता है तो आप इसे कैसे कैलकुलेट करेंगे।
सबसे पहले मंथली SIP की बात करते हैं, जिसमें आपने हर महीने पूरे 5 सालों के लिए 5000 रुपये जमा किए, जिसके बाद आपका मूल अमाउंट 3 लाख रुपये हो जाता है। अगर आपको इस पर 12% के ब्याज से रिटर्न मिलता है तो आपको कुल अमाउंट पर 1,12,431 रुपये का रिटर्न मिलेगा, यानी कुल अमाउंट 4,12,431 रुपये हो जाएगा।
वहीं अगर आप इसी ब्याज दर से 1250 रुपये हर हफ्ते 5 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो आपका मुल अमाउंट तो 3 लाख रुपये ही रहेगा ,लेकिन इस पर आपको 1,45,658 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इसके बाद आपको कुल 4,45,658 रुपये मिलेंगे।
डेली SIP की बात करें तो आप इसमें रोज 166 रुपये 5 सालों के लिए 3 लाख रुपये जमा करेंगे , जिस पर आपको 12% के ब्याज से 1,15,147 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इसका मतलब है कि इस SIP में आपको 4,15,147 रुपये मिलेंगे।अगर इस कैलकुलेशन से चले तो वीकली SIP में ज्यादा फायदा हो सकता है और इसके बाद डेली SIP बेहतर रिटर्न देती है।
ये भी पढ़ें: Mutual Fund: क्या है 7-5-3-1 नियम और कैसे है फायदेमंद? इन्वेस्टमेंट में मिलेगा तगड़ा रिटर्न
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines