Financial Tips: Daily, Weekly या Monthly; किस SIP में मिल सकता है ज्यादा रिटर्न

Financial Tips: आज हम जानेंगे कि डेली, वीकली और मंथली SIP में कौन बेहतर रिटर्न दे सकता है। यहां तीनों के बारे में बताया गया है।

Investment in SIP

SIP में इन्वेस्ट

Financial Tips: SIP म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का सबसे कॉमन और आसान तरीका है। जैसे कि हम पहले ही बता चुके हैं कि आप कई तरह की SIP के जरिए इनमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि मंथली, वीकली और डेली SIP में कौन सा आपको बेहतर इन्वेस्टमेंट रिटर्न दे सकता है। वैसे निवेश के लिए कोई फिक्स प्रॉफिट की गारंटी नही है, लेकिन हम इसको कुछ उदाहरण के जरिए समझ सकते हैं।

आमतौर पर लोगों को लगता है कि अगर हम ज्यादा इन्वेस्ट करेंगे तो हमें ज्यादा मुनाफा होगा, मगर क्या ये SIPs के लिए भी काम करता है? आइये जानते हैं कि मंथली, वीकली और डेली SIP में कौन बेहतर रिटर्न देता है।

क्या होती है SIP?

SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है, जिसके तहत आप एक फिक्स अमाउंट को एक नियमित  रूप से इन्वेस्ट करते हैं। अगर आप मंथली SIP में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको हर महीने एक अमाउंट डालना होता है, जिसमें आपको एक फिक्स ब्याज मिलता है। ऐसे में अगर आप मंथली के बजाय डेली या वीकली एसआईपी को चुने तो क्या होगा? आइये इसके बारे में जानते हैं।

किससे है ज्यादा फायदा?

यहां हम इस SIP के कैलकुलेशन को एक उदाहरण द्वारा समझ सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग SIP में इन्वेस्ट करने से आप कितना रिटर्न पा सकते हैं। मान लीजिए आप इन तीनों SIP में 5 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं। जहां SIP के माध्यम से इक्विटी म्यूचुअल फंड में 5,000 रुपये हर महीने इन्वेस्ट करते हैं। अब इसी अमाउंट को आप वीकली और डेली SIP के हिसाब से तोड़ देते हैं तो यह वीकली 1250 रुपये और डेली 166 रुपये के बराबर हो जाता है। मान लेते  हैं कि इन पर आपको 12% का ब्याज मिलता है तो आप इसे कैसे कैलकुलेट करेंगे।

सबसे पहले मंथली SIP की बात करते हैं, जिसमें आपने हर महीने  पूरे 5 सालों के लिए 5000 रुपये जमा किए, जिसके बाद आपका मूल अमाउंट 3 लाख रुपये हो जाता है। अगर आपको इस पर 12% के ब्याज से रिटर्न मिलता  है तो आपको कुल अमाउंट पर 1,12,431 रुपये का रिटर्न मिलेगा, यानी कुल अमाउंट 4,12,431 रुपये  हो जाएगा।

वहीं अगर आप इसी ब्याज दर से 1250 रुपये हर  हफ्ते  5 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो आपका मुल अमाउंट तो 3 लाख रुपये ही रहेगा ,लेकिन इस पर आपको 1,45,658 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इसके बाद आपको कुल 4,45,658 रुपये मिलेंगे।

डेली SIP की बात करें तो आप इसमें रोज 166 रुपये 5 सालों के लिए 3 लाख रुपये जमा करेंगे , जिस पर आपको 12% के ब्याज से 1,15,147 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इसका मतलब है कि इस SIP में आपको  4,15,147 रुपये मिलेंगे।अगर इस कैलकुलेशन से चले तो वीकली SIP में ज्यादा फायदा हो सकता है और इसके बाद डेली SIP बेहतर रिटर्न देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ