News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
DA Hike: आज देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा दिन है। सरकार की तरफ से 7th Pay कमीशन DA में इजाफा किया जाने वाला है। दीवाली से पहले इन कर्मचारियों के लिए ये एक शानदार तोहफा होगा। खबर ये है कि सरकार बोनस के फैसले को Ex Facto अप्रूवल दे सकती है। यानी 1 जुलाई 2023 से इस नए DA की दर को लागू किया जाएगा। जिसका मतलब ये हुआ कि सभी कर्मचारियों के खाते में ज्यादा पैसे आने तय है। सुबर 10.30 बजे कैबिनेट मीटिंग होनी है। जिसके बाद से इसके बारे में ऐलान कर दिया जाएगा।
अगर रेट की बात करें तो रिपोर्ट्स हैं कि महंगाई भत्ता 4 फीसदी से बढ़ सकता है। इसके अलावा MSP के मद्देनजर रबी की फसलों में 3 से 7 फीसदी की ग्रोथ देखी जा सकती है। 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ 65 लाख पेंशनर्स (Pensioners) को इससे मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को एरियर का पैसा भी मिल सकता है।
अभी DA की बात करें तो 42 फीसदी कर्मचारियों को मिलता है। 4 फीसदी बढ़ जाने के बाद ये 46 फीसदी हो जाएगा। ये DA 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा, जिसका ये मतलब हुआ कि आने वाली सैलरी के साथ पिछल 3 महीने का एरियर भी मिल जाएगा।
मान लीजिए आपकी बैसिक सैलरी 18000 है। नया डीए 46 फीसदी के साथ अमाउंट 8280 रुपए प्रति महीने के साथ बढ़ेगा। वहीं पुराना डीए जोकि 42 फीसदी है, उससे अमाउंट 7560 बनता। जिससे अब हर महीने 760 रुपए का फायदा कर्मचारियों को होगा। साल की बात करें तो ये अमाउंट 8640 रुपए का रहेगा।
(Provigil)
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।