केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है. जुलाई 2026 साइकिल के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान अभी तक सरकार की तरफ से नहीं हुआ है. अब सभी की निगाहें आने वाली 28 अक्टूबर 2026 की कैबिनेट मीटिंग पर टिकी हुई हैं, जहां उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार डीए हाइक की घोषणा कर सकती है.
सरकार के इस एक फैसले का सीधा असर देश के लगभग 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की जेब पर पड़ेगा. जानिये डीए के ऐलान में क्यों देरी हो रही है और इस बार कर्मचारियों को कितनी बढ़ोतरी मिल सकती है.
क्यों लंबा हो रहा है कर्मचारियों का इंतजार?
कर्मचारियों को उम्मीद थी कि इस बार दिवाली से काफी पहले यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही डीए का तोहफा मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ:
6 अक्टूबर की मीटिंग: महीने की पहली कैबिनेट बैठक में डीए पर कोई फैसला नहीं आया.
14 और 16 अक्टूबर: 14 अक्टूबर की मीटिंग में रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस (Performance Linked Bonus) का ऐलान हुआ और 16 तारीख को नॉन-परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस की घोषणा की गई, लेकिन डीए को लेकर बात आगे नहीं बढ़ी.
21 अक्टूबर: इस दिन कैबिनेट मीटिंग ही आयोजित नहीं की गई, जिसके बाद कर्मचारियों की नजरें अब 28 अक्टूबर की अगली संभावित कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं.
अमूमन देखा गया है कि केंद्र सरकार अपने बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों का ऐलान कैबिनेट मीटिंग वाले दिन ही करती है. हालांकि यह कोई लिखित नियम नहीं है, फिर भी 28 अक्टूबर को डीए का ऐलान होने की सबसे ज्यादा संभावना मानी जा रही है.
इस बार कितना बढ़ सकता है डीए ?
ताजा रिपोर्ट्स और आंकड़ों के मुताबिक, इस बार केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत (3%) की बढ़ोतरी कर सकती है. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से डीए मिल रहा है. पिछली बार सरकार ने इसमें 2% का इजाफा किया था, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% हुआ था. अगर इस बार 3% की बढ़ोतरी होती है, तो कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हो जाएगा.
बढ़े हुए डीए का लाभ जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले महीनों का एरियर (Arrears) भी दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
8 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
8 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
10 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
11 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
12 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
19 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
21 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
22 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines