दिवाली के पावन त्योहार से ठीक पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) के कर्मचारियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी आई है. दिल्ली सरकार ने MCD में कार्यरत लगभग 4,000 पब्लिक हेल्थ वर्कर्स (Public Health Workers) की न्यूनतम मासिक सैलरी बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दी है. इसके साथ ही अब उन्हें नियमित रूप से महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान किया है, जिससे कर्मचारियों को लंबे समय से चल रही अपनी मांगों से बड़ी राहत मिली है. इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब ₹52 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा, लेकिन कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई सैलरी और एरियर की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है. जानिये इस फैसले से किन कर्मचारियों को फायदा मिलेगा और MCD ने सफाई व्यवस्था को लेकर क्या दूसरा बड़ा कदम उठाया है.
किन 4000 कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ी हुई सैलरी का फायदा?
इस फैसले से MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ वर्कर्स की सैलरी अब पे-मैट्रिक्स के लेवल-1 के न्यूनतम वेतन यानी 18,000 रुपये प्रति महीने के आधार पर तय होगी, जिसके ऊपर नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA) भी मिलेगा. सरकार का उद्देश्य ‘समान काम के लिए समान वेतन’ के सिद्धांत को लागू करना और वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे कर्मचारियों को आर्थिक संबल देना है.
बता दें इन कर्मचारियों की भर्ती शुरुआत में डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) के रूप में हुई थी, जिनका मुख्य काम डेंगू और मलेरिया रोकने के लिए मच्छरों की रोकथाम व घर-घर जांच करना था. बाद में इनका पदनाम बदलकर मल्टी-टास्किंग स्टाफ (पब्लिक हेल्थ) कर दिया गया.
दिवाली से पहले 2,500 नए सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती
कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शहर की सफाई व्यवस्था को चकाचक करने के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है. त्योहारों के सीजन में सफाई दुरुस्त रखने के लिए दिवाली से पहले 2,500 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है. त्योहारों में बाजारों और रिहायशी इलाकों में भीड़ बढ़ जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्य बाजारों में रात के समय विशेष सफाई अभियान (Night Sweeping) चलाने का सख्त निर्देश दिया है.
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
35 mins agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
4 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
17 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
18 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines