अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या पेंशनभोगी हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने वाली है. एक तरफ जहां देश भर के कर्मचारी जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA Hike) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जनवरी 2027 के डीए को लेकर बहुत ही शानदार और राहत देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं.
औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के अगस्त महीने के नए आंकड़ों ने उम्मीद बढ़ा दी है कि जनवरी 2027 तक केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 67 प्रतिशत के आंकड़े को छू सकता है. डीए का यह पूरा गणित क्या कह रहा है और कर्मचारियों की सैलरी में कितना उछाल आ सकता है, आइये जानते हैं.
CPI-IW के आंकड़ों से क्यों बढ़ी कर्मचारियों की उम्मीद?
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, अगस्त महीने में CPI-IW में 1.2 प्वाइंट्स का जोरदार उछाल देखने को मिला है, जिससे यह इंडेक्स 154.40 अंक पर पहुंच गया है. अगस्त के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2026 साइकल का महंगाई भत्ता बढ़कर करीब 65.03% हो सकता है. हालांकि, सरकार की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान दुर्गा पूजा से ठीक पहले होने की संभावना जताई जा रही है.
अगर सितंबर से दिसंबर में भी CPI-IW का स्तर इसी रफ्तार से बना रहता है, तो नवंबर तक डीए रेट 66.91% तक पहुंच जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि जनवरी 2027 में कुल डीए और डीआर (DA/DR) बढ़कर 67% हो सकता है.
आसान शब्दों में समझें तो फिलहाल कर्मचारियों को 60% डीए मिल रहा है. अगर जनवरी 2027 तक यह 67% पहुंचता है, तो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पूरे 7 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
बीते सालों में कैसे बढ़ा महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है:
जुलाई 2023: 46%
जनवरी 2024: 50%
जुलाई 2024: 55%
जुलाई 2025: 58%
जनवरी 2026: 60% (2% की बढ़ोतरी)
जनवरी 2027 (अनुमानित): 67%
महंगाई के इस दौर में 7th Pay Commission के तहत मिलने वाले डीए में बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत बड़ी आर्थिक राहत होगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें सरकार द्वारा जुलाई 2026 के डीए ऐलान पर टिकी हैं, लेकिन लंबे समय का ट्रेंड बता रहा है कि 2027 की शुरुआत कर्मचारियों की जेब के लिए काफी भारी और धमाकेदार होने वाली है.
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
7 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
23 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines