3% या 5%, सरकार कितना बढ़ाएगी महंगाई भत्ता? जानें पूरी ड‍िटेल यहां

अभी कर्मचारियों को 58% की दर से DA मिल रहा है. अक्टूबर 2025 में सरकार ने इसे 55% से बढ़ाकर 58% किया था. नई बढ़ोतरी के बाद यह 60% से 63% के बीच रहने की संभावना है.

DA hike

महंगाई भत्‍ता में क‍ितना इजाफा होगा.

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको ये जानने में जरूर द‍िलचस्‍पी होगी क‍ि महंगाई भत्‍ता क‍ितना बढ़ने वाला है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जनवरी 2026 की महंगाई भत्ता (DA/DR) बढ़ोतरी को लेकर स्थिति अब लगभग साफ हो गई है. नवंबर 2025 तक के AICPI-IW (Consumer Price Index) आंकड़ों के आधार पर यह तय है कि इस बार भी अच्छी बढ़ोतरी मिलेगी. यहां जान‍िये क‍ि 3% और 5% के बीच चल रही बहस की पूरी सच्चाई क्‍या है. और इसके साथ पूरा कैलकुलेशन भी समझें:

विज्ञापन

3% या 5%: क्या कहते हैं आंकड़े?

महंगाई भत्ते की गणना लेबर ब्यूरो के AICPI-IW आंकड़ों के 12 महीने के औसत के आधार पर की जाती है. नवंबर का सूचकांक 148.2 पर रहा है. अगर दिसंबर 2025 का सूचकांक गिरकर 147 के आसपास रहता है, तो DA में 3% की बढ़ोतरी होगी. इससे कुल DA 61% हो जाएगा.

विज्ञापन

अगर दिसंबर का डेटा नवंबर के स्तर (148.2) पर ही बना रहता है या थोड़ा बढ़ता है, तो कर्मचारी संगठनों का अनुमान है कि DA में 5% तक का उछाल आ सकता है. इससे कुल DA 63% पहुंच जाएगा.

विज्ञापन

वर्तमान स्थिति और कुल DA दर
अभी कर्मचारियों को 58% की दर से DA मिल रहा है. अक्टूबर 2025 में सरकार ने इसे 55% से बढ़ाकर 58% किया था. नई बढ़ोतरी के बाद यह 60% से 63% के बीच रहने की संभावना है. अधिकांश एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2% से 3% की वृद्धि ‘न्यूनतम’ है, जबकि महंगाई को देखते हुए 4-5% की मांग की जा रही है.

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?
अगर आपकी बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो बढ़ोतरी का असर कुछ इस तरह होगा:
2% (न्यूनतम): +₹1,000(अतिरिक्त मासिक लाभ) होने के बाद कुल नया मास‍िक DA 30000 हो जाएगा.
3% (मध्यम): +₹1,500(अतिरिक्त मासिक लाभ) होने के बाद कुल नया मास‍िक DA 30,500 (कुल 61%) हो जाएगा.
5% (अधिकतम): +₹2,500 (अतिरिक्त मासिक लाभ) होने के बाद कुल नया मास‍िक DA 31500 (कुल 63%) हो जाएगा.

विज्ञापन

घोषणा कब होगी?
नियम के मुताबिक, जनवरी की बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा मार्च या अप्रैल 2026 (होली के आसपास) में की जाती है. हालांकि, इसे 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाता है, इसलिए कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का ‘एरियर’ (Arrear) भी दिया जाता है.

8वें वेतन आयोग का कनेक्शन
क्‍योंक‍ि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाला है, इसलिए यह चर्चा भी तेज है कि क्या सरकार 50% से ऊपर वाले DA को बेसिक सैलरी में मर्ज (Merge) करेगी. हालांकि, अभी तक सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘DA मर्जर’ की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ