हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

DA Hike Update: क्या 21 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी? जानिए महंगाई भत्ते पर ताजा अपडेट

DA Hike Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. जानिए 21 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक से क्या हैं उम्मीदें और कितना बढ़ेगा डीए.

विज्ञापन
क्या दशहरे के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ जाएगा? इस बार डीए में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है. (फोटो - CANVA)

केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है. कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार नवरात्रि या दशहरे के आसपास डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी, लेकिन पिछली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला नहीं हो सका. अब सभी की निगाहें अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं. जान‍िये इस बार महंगाई भत्ता कितना बढ़ सकता है और सरकार का अगला फैसला कब आ सकता है.

क्या 21 अक्टूबर को होगा डीए बढ़ोतरी का ऐलान?

कर्मचारी संगठनों का मानना है कि सरकार जल्द ही जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान कर सकती है. हालांकि, कैबिनेट की बैठकें आमतौर पर बुधवार को होती हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक डीए की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. कर्मचारी संगठनों जैसे AIDEF ने लगातार बढ़ रही महंगाई का हवाला देते हुए सरकार से जल्द से जल्द डीए बढ़ाने की मांग की है ताकि कर्मचारियों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव को कम किया जा सके.

60% से बढ़कर कितना हो सकता है डीए?
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई से डीए में संशोधन करती है, जो खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर आधारित होता है.जानकारों और आंकड़ों के अनुमान के मुताबिक इस बार डीए में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

अगर सरकार इसे मंजूरी देती है, तो मौजूदा 60% डीए बढ़कर सीधे 63% हो जाएगा. हालांकि, यह अभी सिर्फ एक अनुमान है, और अंतिम मुहर सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही लगेगी.

कर्मचारियों को अब क्या करना चाहिए?
क्‍योंक‍ि अभी तक सरकार या वित्त मंत्रालय की तरफ से कोई तारीख तय नहीं की गई है, इसलिए कर्मचारियों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. जैसे ही कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला होगा, सरकार की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola