DA Hike: बिल्कुल सही सुना आपने! पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने कल, 5 फरवरी 2026 को पेश किए गए अंतरिम बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए 4% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है. 4% के इस बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 22% हो गया है . इससे पहले यह 18% था. यह बढ़ोतरी बजट घोषणा का हिस्सा है, जिसके जल्द ही प्रभावी होने की उम्मीद है.
पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और राज्य कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं. इसके अलावा, राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली मासिक सहायता फरवरी से 500 रुपये बढ़ा दी जाएगी.
राशन को लेकर बड़ा कदम, अनाज की जगह कैश देगी मोदी सरकार, सीधे अकाउंट में आएंगे राशन के पैसे!
बजट में क्या-क्या ऐलान
बजट पेश करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बेरोजगार युवाओं के लिए बांग्लार युवा साथी नाम की एक नई योजना शुरू करने की भी घोषणा की. इस योजना के तहत, 21 से 40 साल के बेरोजगार लोगों को हर महीने 1500 रुपये का भत्ता मिलेगा. यह मदद तब तक जारी रहेगी जब तक युवाओं को नौकरी नहीं मिल जाती या ज्यादा से ज्यादा पांच साल तक. दोनों में जो भी पहले हो. बजट में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की भी घोषणा की गई.
पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट में सामाजिक कल्याण, रोजगार सहायता और जमीनी स्तर के कर्मचारियों पर खास ध्यान दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट का ‘बोनस’ फैसला
दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन बजट आया, उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने भी बंगाल के कर्मचारियों के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 2008 से 2019 तक का बकाया (Arrears) कर्मचारियों को दिया जाए. कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है कि इस बकाये का 25% हिस्सा 6 मार्च 2026 तक भुगतान कर दिया जाए.
हालांकि 4% की इस बढ़ोतरी के बाद भी राज्य कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारियों जो फिलहाल करीब 58-60% DA पा रहे हैं के बीच का अंतर काफी ज्यादा है, लेकिन चुनाव से पहले यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है.
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
2 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
5 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines