अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या घर में कोई बुजुर्ग पेंशनभोगी (Pensioner) हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लाने के लिए काफी है. साल 2026 में केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) 58% से बढ़ाकर 60% करने के बाद, देश भर के अलग-अलग राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए खजाना खोल दिया है. पंजाब, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक, सबने DA और DR में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान कर दिया है.
आइए, जानते हैं कि साल 2026 में किस राज्य ने कितना DA बढ़ाया है और कर्मचारियों की जेब में कितने एरियर (Arrears) आने वाले हैं.
2026 में DA/DR बढ़ाने वाले राज्यों की पूरी लिस्ट
पंजाब
कितना बढ़ा: पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8% DA बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया है, जो 1 सितंबर से लागू होगा. यह बढ़ोतरी 4%-4% की दो किस्तों में दी जाएगी, और इसका फायदा 1 अक्टूबर की सैलरी से मिलने लगेगा.
यह भी पढ़ें : DA Hike: दुर्गा पूजा से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 3-4% बढ़ेगा DA, जानिए कितनी मोटी होगी आपकी सैलरी
आंध्र प्रदेश
राज्य सरकार ने दो लंबित संशोधनों को मंजूरी देते हुए कुल 4.55% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसे सितंबर 2026 से लागू करके अक्टूबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा. पहला 2.73% का हिस्सा जुलाई 2024 से और दूसरा 1.82% का हिस्सा जनवरी 2025 से लागू होगा, जबकि एरियर का भुगतान 2027 और 2028 में किस्तों में होगा.
उत्तर प्रदेश
मई में ही योगी सरकार ने DA में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिससे DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है. यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी है और इससे राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को सीधा फायदा पहुंचा है.
बिहार
बिहार सरकार ने 7वें वेतन आयोग वालों का DA 58% से बढ़ा कर 60% किया है. वहीं 6ठे वेतन आयोग के तहत आने वालों का DA 257% से बढ़ाकर 262% (5% बढ़ोतरी) और 5वें वेतन आयोग वालों का DA 474% से बढ़ाकर 483% (9% बढ़ोतरी) कर दिया है, जो 1 जनवरी से लागू है.
यह भी पढ़ें : सरकार का बड़ा तोहफा! 8% बढ़ा महंगाई भत्ता, जानें कब से मिलेगी बढ़ी सैलरी
पश्चिम बंगाल
ममता बनर्जी सरकार ने जून में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 20% DA बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया, जिससे अक्टूबर से DA बढ़कर 38% हो जाएगा. 5वें वेतन आयोग वाले कर्मचारियों का DA 171% से बढ़कर 223% हो जाएगा.
ओडिशा
राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2026 से लागू करते हुए DA में 2% की बढ़ोतरी (58% से 60%) की है. इससे राज्य के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिला है.
असम
राज्य सरकार ने 1 जनवरी से लागू करते हुए DA/DR में 2% की बढ़ोतरी (58% से 60%) की है, जिससे 8 लाख से अधिक कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को लाभ मिला है.
अरुणाचल प्रदेश
यहां भी 69248 नियमित कर्मचारियों के लिए DA 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है.
तमिलनाडु
1 जनवरी से लागू 2% बढ़ोतरी के साथ DA 60% हो गया है, जिससे सरकार पर 1230 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा.
सिक्किम
अगस्त में सरकार ने 1 जनवरी 2026 से 2% DA/DR बढ़ोतरी का ऐलान किया.
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने 5वें, 6ठे और 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक का 800 करोड़ रुपये का DA एरियर मंजूर किया है. साथ ही सेवानिवृत्त अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए DR में 2% की बढ़ोतरी की है.
महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने से सिर्फ आपकी इन-हैंड सैलरी ही नहीं बढ़ती, बल्कि इससे जुड़े कई और एक्स्ट्रा फायदे भी खुद-ब-खुद बढ़ जाते हैं. क्योंकि डीए बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है, इसलिए प्रोविडेंट फंड (PF), पेंशन, ग्रैच्युटी और अन्य भत्ते भी बढ़ जाते हैं.
केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी अब दिवाली के आसपास केंद्र सरकार की तरफ से एक और DA बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. दूसरी ओर आठवें वेतन आयोग की चर्चाएं भी जोरों पर हैं, जिसकी सिफारिशें मई 2027 तक आने की संभावना जताई जा रही है.
बहरहाल, महंगाई के इस दौर में DA की यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए किसी बड़े बूस्टर डोज से कम नहीं है. अगर आपके राज्य का नाम भी इस लिस्ट में है, तो अपनी अगली सैलरी स्लिप चेक करना न भूलें.
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
7 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
23 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines