DA Hike 2026: यूपी, बिहार, पंजाब से बंगाल तक… किस राज्य में कितना बढ़ा DA? देखिए पूरी लिस्ट

DA Hike 2026 State Wise List: साल 2026 में पंजाब, यूपी, बिहार, पश्‍च‍िम बंगाल, तमिलनाडु समेत किन-किन राज्यों ने डीए (DA Hike) बढ़ाया है? जानिए राज्यवार पूरी लिस्ट और एरियर का ताजा अपडेट

State Wise DA Hike 2026 List Concept Image
विज्ञापन

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या घर में कोई बुजुर्ग पेंशनभोगी (Pensioner) हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लाने के लिए काफी है. साल 2026 में केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) 58% से बढ़ाकर 60% करने के बाद, देश भर के अलग-अलग राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए खजाना खोल दिया है. पंजाब, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्‍च‍िम बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक, सबने DA और DR में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान कर दिया है.

आइए, जानते हैं कि साल 2026 में किस राज्य ने कितना DA बढ़ाया है और कर्मचारियों की जेब में कितने एरियर (Arrears) आने वाले हैं.

विज्ञापन

2026 में DA/DR बढ़ाने वाले राज्यों की पूरी लिस्ट

पंजाब
कितना बढ़ा: पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8% DA बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया है, जो 1 सितंबर से लागू होगा. यह बढ़ोतरी 4%-4% की दो किस्तों में दी जाएगी, और इसका फायदा 1 अक्टूबर की सैलरी से मिलने लगेगा.

आंध्र प्रदेश
राज्य सरकार ने दो लंबित संशोधनों को मंजूरी देते हुए कुल 4.55% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसे सितंबर 2026 से लागू करके अक्टूबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा. पहला 2.73% का हिस्सा जुलाई 2024 से और दूसरा 1.82% का हिस्सा जनवरी 2025 से लागू होगा, जबकि एरियर का भुगतान 2027 और 2028 में किस्तों में होगा.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश
मई में ही योगी सरकार ने DA में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिससे DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है. यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी है और इससे राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को सीधा फायदा पहुंचा है.

बिहार
बिहार सरकार ने 7वें वेतन आयोग वालों का DA 58% से बढ़ा कर 60% किया है. वहीं 6ठे वेतन आयोग के तहत आने वालों का DA 257% से बढ़ाकर 262% (5% बढ़ोतरी) और 5वें वेतन आयोग वालों का DA 474% से बढ़ाकर 483% (9% बढ़ोतरी) कर दिया है, जो 1 जनवरी से लागू है.

विज्ञापन

पश्‍च‍िम बंगाल
ममता बनर्जी सरकार ने जून में राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 20% DA बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया, जिससे अक्टूबर से DA बढ़कर 38% हो जाएगा. 5वें वेतन आयोग वाले कर्मचारियों का DA 171% से बढ़कर 223% हो जाएगा.

विज्ञापन

ओडिशा
राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2026 से लागू करते हुए DA में 2% की बढ़ोतरी (58% से 60%) की है. इससे राज्य के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिला है.

असम
राज्य सरकार ने 1 जनवरी से लागू करते हुए DA/DR में 2% की बढ़ोतरी (58% से 60%) की है, जिससे 8 लाख से अधिक कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को लाभ मिला है.

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश
यहां भी 69248 नियमित कर्मचारियों के लिए DA 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है.

तमिलनाडु
1 जनवरी से लागू 2% बढ़ोतरी के साथ DA 60% हो गया है, जिससे सरकार पर 1230 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा.

विज्ञापन

सिक्किम
अगस्त में सरकार ने 1 जनवरी 2026 से 2% DA/DR बढ़ोतरी का ऐलान किया.

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने 5वें, 6ठे और 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक का 800 करोड़ रुपये का DA एरियर मंजूर किया है. साथ ही सेवानिवृत्त अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए DR में 2% की बढ़ोतरी की है.

विज्ञापन

महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने से सिर्फ आपकी इन-हैंड सैलरी ही नहीं बढ़ती, बल्कि इससे जुड़े कई और एक्स्ट्रा फायदे भी खुद-ब-खुद बढ़ जाते हैं. क्योंकि डीए बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है, इसलिए प्रोविडेंट फंड (PF), पेंशन, ग्रैच्युटी और अन्य भत्ते भी बढ़ जाते हैं.

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी अब दिवाली के आसपास केंद्र सरकार की तरफ से एक और DA बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. दूसरी ओर आठवें वेतन आयोग की चर्चाएं भी जोरों पर हैं, जिसकी सिफारिशें मई 2027 तक आने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

बहरहाल, महंगाई के इस दौर में DA की यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए किसी बड़े बूस्टर डोज से कम नहीं है. अगर आपके राज्य का नाम भी इस लिस्ट में है, तो अपनी अगली सैलरी स्लिप चेक करना न भूलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ