देशभर के सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए (Dearness Allowance) को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही हैं. केंद्रीय कर्मचारियों को जहां अपने महंगाई भत्ते में अगली बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों ने अपने स्तर पर डीए बढ़ाना शुरू कर दिया है. ताजा कड़ी में केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी कर दी है. जानिये किसे और कितना फायदा मिलने वाला है.
केरल सरकार ने 35% से बढ़ाकर किया 37% डीए
केरल सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए-डीआर 35% से बढ़ाकर 37% कर दिया गया है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर के वेतन के साथ जुड़कर आएगा, जिसका भुगतान नवंबर महीने में किया जाएगा. संशोधित महंगाई राहत (DR) नवंबर 2026 की पेंशन के साथ दी जाएगी. यह बढ़ोतरी राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षकों, सहायता प्राप्त स्कूलों-कॉलेजों के कर्मियों, संविदा कर्मचारियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को मिलेगी. हालांकि, KSEB और KSRTC जैसी संस्थाओं को इसके लिए अलग से आदेश जारी करने होंगे.
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर क्या है अपडेट?
दूसरी तरफ, केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें भी सरकार के अगले ऐलान पर टिकी हैं. अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से डीए मिल रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे जो बदलाव होंगे, उसमें केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह बढ़कर 63% हो जाएगा.
अगर बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो 3% बढ़ने पर हर महीने 540 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी. वहीं, 56100 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 1683 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
त्योहारों के इस सीजन में कर्मचारी लगातार यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर भी आधिकारिक मुहर लगा सकती है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
59 mins agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
1 hr ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
2 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
8 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
8 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
9 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
9 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines