DA Arrear: कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत तक पहुंच गई हैं। सरकार ने इसका ऐलान दिवाली के मौके पर किया था। एक बार फिर से कर्मचारियों को सरकार नए साल पर एक बड़ा तोहफा दे सकती है। कर्मचारी 18 महीने के एरियर का इंतजार सालों से कर रहे हैं, उनका ये इंतजार खत्म हो सकता है।
18 महीने के एरियर कब मिलेगा?
नया साल शुरू होने में करीब एक महीना है, इससे पहले सरकार DA एरियर को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। COVID-19 महामारी के दौरान रोके गए 18 महीने के एरियर को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं होने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों कर्मचारियों को नए साल से पहले ही 18 महीने का एरियर दिए जाने की संभावना है। कर्मचारी एसोसिएशन के अधिकारियों का मानना है कि सरकार एरियर पर इस साल के अंत तक कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: जनवरी में कितनी बढ़ेगी सैलरी? कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा इजाफा
कोविड के दौरान रुका पैसा
देश में कोविड 19 की मार बहुत भारी पड़ी थी, जिसकी वजह से दुनिया भर में देशों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था। भारत में भी आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की किस्तों को रोक दिया था। कई साल बीत जाने के बाद भी इस रुके हुए एरियर को खाते में डालने के लिए कोई अपडेट नहीं दिया गया। लेकिन एक बार फिर से इसको लेकर बात होने लगी है।
दिवाली पर मिल चुका है गिफ्ट
इसके पहले इस साल दिवाली पर केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की है। इस दौरान 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स का 3 प्रतिशत DA बढ़ाया गया था। जिसके बाद महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: EPFO: PF खाते में ब्याज जमा हुआ कि नहीं? 4 तरीकों से ऐसे चेक करें बैलेंस
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
6 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
18 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
23 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines