DA Arrear: 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! नए साल पर खाते में होगा पैसा ही पैसा?

DA Arrear: इस महीने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कर्मचारी जिस एरियर का इंतजार सालों से कर रहे हैं, उनका ये इंतजार खत्म हो सकता है।

DA ARREAR

DA Arrear: कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत तक पहुंच गई हैं। सरकार ने इसका ऐलान दिवाली के मौके पर किया था। एक बार फिर से कर्मचारियों को सरकार नए साल पर एक बड़ा तोहफा दे सकती है। कर्मचारी 18 महीने के एरियर का इंतजार सालों से कर रहे हैं, उनका ये इंतजार खत्म हो सकता है।

विज्ञापन

18 महीने के एरियर कब मिलेगा?

नया साल शुरू होने में करीब एक महीना है, इससे पहले सरकार DA एरियर को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। COVID-19 महामारी के दौरान रोके गए 18 महीने के एरियर को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं होने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों कर्मचारियों को नए साल से पहले ही 18 महीने का एरियर दिए जाने की संभावना है। कर्मचारी एसोसिएशन के अधिकारियों का मानना है कि सरकार एरियर पर इस साल के अंत तक कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

कोविड के दौरान रुका पैसा

देश में कोविड 19 की मार बहुत भारी पड़ी थी, जिसकी वजह से दुनिया भर में देशों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था। भारत में भी आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की किस्तों को रोक दिया था। कई साल बीत जाने के बाद भी इस रुके हुए एरियर को खाते में डालने के लिए कोई अपडेट नहीं दिया गया। लेकिन एक बार फिर से इसको लेकर बात होने लगी है।

विज्ञापन

दिवाली पर मिल चुका है गिफ्ट

इसके पहले इस साल दिवाली पर केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की है। इस दौरान 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स का 3 प्रतिशत DA बढ़ाया गया था। जिसके बाद महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ