Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के केस हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीके मार्केट में ला रहे हैं। जैसा आप जानते हैं कि भारत के अंदर डिजिटल लेन-देन में ग्रोथ हो रही है तो फिर साइबर थाने में भी फ्रॉड के केसों में इजाफा हो रहा है। अब आपको बताते हैं कि ठगों ने ठगी के लिए ऐसा जरिया निकाला है जिसमें एक आम आदमी आराम से फंस सकता है। दरअसल अब ऑनलाइन वेडिंग सर्विस देने वाली कंपनियों पर ठगों का वेलकम हो चुका है। यानी मेट्रोमोनियल साइट भी अब सेफ नहीं रही हैं।
मेट्रोमोनियल साइट पर ठगों की नजर
दरअसल हो ये रहा है कि फ्रॉड करने वाले लोग अब मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बना कर यूजर्स के साथ ठगी कर रहे हैं। कई केस इसके सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सिरसा में रहने वाली एक लड़की ने मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़के को पसंद किया। प्रोफाइल ठीक लग रही थी। घर वालों को भी सब कुछ ठीक लगा। नंबर एक्सचेंज हुए। बातें होती रहीं। इसके बाद गिफ्ट देने के बहाने से उस लड़के ने 3 लाख 77 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद से उसका फोन बंद आता रहा।
मेट्रोमोनियल साइट से करें कंफर्म
इसके बाद थाने में शिकायत की गई। इसलिए आज के समय में हर प्लेटफॉर्म पर अपनी नजर खोलकर रखने की जरुरत है। अगर पैसे ट्रांसफर करने की बात आती है तो पहले पुख्ता हो जाएं कि सब कुछ ठीक है। इस बारे में उस मेट्रोमोनियल साइट से भी एक बार जानकारी ले लें। कोशिश करें कि पैसे ट्रांसफर ना किए जाएं।
यह भी पढ़ें- कैसे एक 5वीं फेल ने खड़ी कर दी अरबों की कंपनी, पढ़ें Zomato की दिलचस्प Success Story
साथ में करें वेरिफाई
भारत के अंदर लगभग हर महीने 5 से 6 हजार केस साइबर फ्रॉड के आते हैं। अगर सभी केसों को पढ़ेंगे तो यही पाएंगे कि ज्यादातर लोगों ने बिना किसी वेरिफाई किए ही पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसलिए ध्यान रखें कि आप जितना जागरुक रहेंगे, उतना ही आपका बैंक अकाउंट सेफ रहेगा।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
10 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
11 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
13 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
13 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
13 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
16 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
16 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
17 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines