सावधान! इंटरनेट पर पार्टनर की तलाश कहीं करा न दे लाखों का नुकसान, लड़की की कहानी से सीखें सबक
Cyber Crime: मार्केट में ठगी करने के तरीके बदल रहे हैं। ऐसे में आम आदमी को भी अलर्ट रहना होगा।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के केस हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीके मार्केट में ला रहे हैं। जैसा आप जानते हैं कि भारत के अंदर डिजिटल लेन-देन में ग्रोथ हो रही है तो फिर साइबर थाने में भी फ्रॉड के केसों में इजाफा हो रहा है। अब आपको बताते हैं कि ठगों ने ठगी के लिए ऐसा जरिया निकाला है जिसमें एक आम आदमी आराम से फंस सकता है। दरअसल अब ऑनलाइन वेडिंग सर्विस देने वाली कंपनियों पर ठगों का वेलकम हो चुका है। यानी मेट्रोमोनियल साइट भी अब सेफ नहीं रही हैं।
Are you planning to get married?
Searching for your life partner online?Follow these #CyberSafetyTips before planning your #wedding!#StayCyberWise #CyberDost #CyberSafeIndia #Dial1930 #CyberAware #I4C #MHA #Shaadi #MatrimonialSites @ANI @RBI @DFS_India pic.twitter.com/4n6gvXyL5B
— Cyber Dost (@Cyberdost) November 16, 2023
दरअसल हो ये रहा है कि फ्रॉड करने वाले लोग अब मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बना कर यूजर्स के साथ ठगी कर रहे हैं। कई केस इसके सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सिरसा में रहने वाली एक लड़की ने मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़के को पसंद किया। प्रोफाइल ठीक लग रही थी। घर वालों को भी सब कुछ ठीक लगा। नंबर एक्सचेंज हुए। बातें होती रहीं। इसके बाद गिफ्ट देने के बहाने से उस लड़के ने 3 लाख 77 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद से उसका फोन बंद आता रहा।
इसके बाद थाने में शिकायत की गई। इसलिए आज के समय में हर प्लेटफॉर्म पर अपनी नजर खोलकर रखने की जरुरत है। अगर पैसे ट्रांसफर करने की बात आती है तो पहले पुख्ता हो जाएं कि सब कुछ ठीक है। इस बारे में उस मेट्रोमोनियल साइट से भी एक बार जानकारी ले लें। कोशिश करें कि पैसे ट्रांसफर ना किए जाएं।
भारत के अंदर लगभग हर महीने 5 से 6 हजार केस साइबर फ्रॉड के आते हैं। अगर सभी केसों को पढ़ेंगे तो यही पाएंगे कि ज्यादातर लोगों ने बिना किसी वेरिफाई किए ही पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसलिए ध्यान रखें कि आप जितना जागरुक रहेंगे, उतना ही आपका बैंक अकाउंट सेफ रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: