Crypto Market: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राज शुरू होने के बाद से सोने की कीमतें तेजी से चढ़ी हैं। इसी तरह, क्रिप्टोकरेंसी का बाजार भी मजबूत हुआ है। ट्रंप क्रिप्टो समर्थक माने जाते हैं और सत्ता संभालने के बाद उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे इस डिजिटल करेंसी के प्रति आकर्षक बढ़ा है। हालांकि, चीन के AI मॉडल और ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते मार्केट कुछ हद तक प्रभावित भी हुआ है।
मार्केट कैप बढ़ा
डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अब तक क्रिप्टो को लेकर कुछ बड़े कदम उठाए गए हैं। इसमें नेशनल क्रिप्टो रिजर्व और स्टेबलकॉइन रेगुलेशन शामिल हैं। इनके चलते जनवरी 2025 में क्रिप्टो मार्केट में अच्छी खासी मजबूती दर्ज की गई। यह 3.76 ट्रिलियन डॉलर के शिखर पर पहुंच गया है, जो बाजार पूंजीकरण (Market Capitalisation) में 4.3% मासिक वृद्धि दर्शाता है।
मजबूत हुआ विश्वास
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में बताया है कि पॉजिटिव मोमेंटम ने क्रिप्टो में निवेशकों के विश्वास को मजबूत किया है। रिपोर्ट के अनुसार, नीतिगत बदलावों ने क्रिप्टो को लेकर अधिक अनुकूल वातावरण की उम्मीद जगाई है। इस वजह से मार्केट में गतिविधि बढ़ रही है और प्रमुख क्रिप्टो एसेट नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं।
अभी थोड़ी सुस्ती
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जनवरी के अंत में क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती आई है। दरअसल, चीन ने कथित तौर पर अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बहुत कम लागत और काफी कम संसाधनों के साथ एक AI मॉडल डीपसीक विकसित किया है। इसने अमेरिकी तकनीकी क्षेत्र में ओवरवैल्यूएशन के बारे में चिंताएं बढ़ाईं और बाजार में तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिससे यूएस मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी दोनों बाजारों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें – Tesla की भारत में एंट्री आपके लिए फायदे का सौदा कैसे, अब क्यों बदला Elon Musk का मन?
क्या है भविष्य?
बिटकॉइन की कीमत इस समय 95,845.01 डॉलर चल रही है। हालांकि, कुछ वक्त पहले इसने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। इस साल अब तक इसमें केवल 3.75% का उछाल आया है। एक्सपर्ट्स क कहना है कि डीपसीक के चलते बिटकॉइन की कीमतें प्रभावित हुई हैं। AI में चीन के कदम से टेक कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली हुई है, जिसने क्रिप्टो मार्केट खासकर बिटकॉइन को भी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि अमेरिकी सरकार की क्रिप्टो समर्थित नीतियों के चलते बिटकॉइन में संभावनाएं बनी हुई हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
10 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
11 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
12 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
12 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
18 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
19 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines