Crude Oil Production: अक्टूबर 2023 में भारत को एक खुशखबरी मिली है, खुशखबरी जुड़ी है कच्चे तेल से। दरअसल पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल यानि (PPAC) ने ऐसे आंकड़ों को सभी के सामने रखा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद शानदार हैं। दरअसल हुआ यह है कि अक्टूबर के महीने में भारत ने 2.5 मिलियन मेट्रिक टन कच्चे तेल का प्रोडक्शन किया है, जो पिछले साल की तुलना में 1.3 फ़ीसदी ज़्यादा है।
अक्टूबर 2023 में इंपोर्ट हुआ ज्यादा ऑयल
वहीं Petroleum Planning & Analysis Cell (PPAC) के आंकड़ों से पता चलता है कि इस 2.5 मिलियन मेट्रिक टन में ओएनजीसी ने 1.6 एमएमटी, ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 0.3 एमएमटी और प्राइवेट सेक्टर के कंपनियों ने 0.6 एमएमटी का योगदान दिया है। पिछले 4 महीनों से भारत कच्चे तेल का आयात कम कर रहा था, लेकिन अक्टूबर 2023 महीने में आयात के आंकड़ों में वृद्धि हुई है। इसकी पीछे की वजह बताई जा रही है कि भारत में सर्दी का माहौल आ गया है और डिमांड को पूरा करने के लिए यह जरूरी है। इसके अलावा PPAC के आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल की तुलना में अक्टूबर 2023 के महीने में 2.2 फ़ीसदी की ग्रोथ इंपोर्ट में देखी गई।
ये है इंपोर्ट किए गए तेल के बिलों का हाल
अब थोड़ा आपको इंपोर्ट किए गए तेल के बिल के बारे में जानकारी दे देते हैं। दरअसल अक्टूबर 2023 में नेचुरल और गैस का इंपोर्ट बिल 11.8 बिलियन डॉलर का था, और ठीक 1 साल पहले यानी अक्टूबर 2022 में यह 11.1 बिलियन डॉलर का था। वहीं कच्चे तेल का इंपोर्ट 11.7 बिलियन डॉलर के अलावा लिक्वेफाइड नेचुरल गैस का इंपोर्ट 1.02 बिलियन डॉलर के साथ एक्सपोर्ट 3.6 बिलियन डॉलर का रहा। ये सभी आंकड़े अक्टूबर 2023 के हैं।
यह भी पढ़ें- कभी बिल गेट्स से भी अमीर था ये शख्स, अब गौतम अडानी 2 और मुकेश अंबानी निकले 4 गुणा आगे
फेस्टिव सीजन से भी बढ़ी है डिमांड
UBS analyst Giovanni Staunovo ने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा है कि, जैसे हम साल के आखिर में जा रहे हैं तो डिमांड में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसलिए हमें ज्यादा इंपोर्ट क्रूड ऑयल को करने की जरूरत है, जिससे अपनी डिमांड पूरी कर सकें। साल दर साल घरेलू डिमांड में इजाफा हो रहा है, जो देश की इकॉनमी के लिए अच्छा है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
2 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
2 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
4 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
5 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
6 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
19 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines