अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद एक बार फिर शुरू हुई बमबारी और मिसाइल हमलों का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले के बाद ईरान के साथ शांति समझौता रद्द कर किसी भी तरह से बातचीत करने से इनकार कर दिया. इस घटनाक्रम के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक ही दिन में 7 प्रतिशत से अधिक की तेज उछाल दर्ज की गई.
---खबर नीचे जारी है---
हालांकि, राहत की बात ये रही कि वैश्विक बाजार में आई इस तेजी के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 के लिए भी पेट्रोल और डीजल के पुराने दाम ही जारी रखे हैं. देश में 25 मई 2026 के बाद से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले मई महीने में महज 11 दिनों के भीतर चार बार पेट्रोल और डीजल महंगे किए गए थे.
---खबर नीचे जारी है---