Oil Price Hike Alert: अमेरिका-ईरान जंग से $91 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड! जानें क्या भारत में भी महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

Crude Oil Price Update 1 September 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से ब्रेंट क्रूड $91.28 प्रति बैरल पहुंच गया है. जानिए दिल्ली, मुंबई, नोएडा में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स.

Brent crude oil price crosses 91 dollars US Iran conflict

Crude Oil Price Hike: कच्चे तेल में उछाल, $91 के पार क्रूड, देखें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की आग सुलगने लगी है. 1 सितंबर 2026 की सुबह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) का भाव उछलकर $91 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में भड़के इस नए संकट से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हड़कंप मच गया है. आइए समझते हैं कि अमेरिका-ईरान के बीच अचानक क्या हुआ, क्रूड ऑयल के ताजा रेट्स क्या हैं और क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होने वाला है.

विज्ञापन

क्रूड ऑयल का ताजा हाल

मंगलवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलते ही कच्चे तेल की कीमतों में लाल निशान के बजाय जोरदार तेजी देखी गई. ब्रांट क्रूड (Brent Crude) 0.88% की बढ़त के साथ $91.28 प्रति बैरल पर पहुंच गया. डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.13% चढ़कर $86.73 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

क्यों भड़की कीमत?
तेल की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे मध्य पूर्व (Middle East) में बिगड़ते हुए सैन्य हालात जिम्मेदार हैं. अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्‍ट्रीट में स्थित ईरान के लारक द्वीप पर बने दो रॉकेट लॉन्चरों को तबाह कर दिया. इसके जवाब में तेहरान ने जॉर्डन और यूएई पर हमले शुरू कर दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र खारग द्वीप पर हमले की चेतावनी दी है, जिससे बाजार में सप्लाई रुकने का खौफ बढ़ गया है.

विज्ञापन

ईरान महत्वपूर्ण जलमार्गों पर नियंत्रण के लिए ओमान के साथ समझौता कर रहा है, जबकि अमेरिका इन रास्तों पर बिना किसी बाधा के जहाजों की आवाजाही जारी रखना चाहता है.

भारत में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें $91 के पार पहुंचने के बावजूद राहत की बात यह है कि भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

विज्ञापन

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत :

  • नई दिल्ली: 102.12 | 95.20
  • कोलकाता : 113.51 | 99.82
  • मुंबई: 111.21 | 97.83
  • चेन्नई: 107.77 | 99.55
  • गुड़गांव: 102.97 | 95.64
  • नोएडा: 101.96 | 95.44

क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के औसतन दामों के आधार पर कीमतें तय करती हैं. अगर अमेरिका-ईरान जंग लंबी खिंचती है और कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के पार निकल जाता है, तो भारतीय तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा. ऐसे में आने वाले हफ्तों में घरेलू स्तर पर भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ