नई दिल्ली: किसी की किस्मत कब बदल जाए यह किसी को नहीं मालूम। एक ऐसी ही कहानी अब हमारे सामने है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय को फर्श से अर्श तक का सफर तय करते देखा जा सकता है। एक अमेजन का पूर्व डिलीवरी बॉय आज करोड़पति है। कैफ बैटी नामक का यह शख्स पहले गरीब था और अपनी नौकरी से परेशान था। एक दिन उसने नौकरी छोड़ दी। वह कम सैलरी और 14-14 घंटे काम करने से ऐसा करने पर मजबूर था। हालांकि, आज एक कदम की कामयाबी ने उसकी पहचान ही अलग कर दी।
बैटी ब्रिटेन के लंदन का रहना वाला है, लेकिन करोड़पति बनने के बाद उसने दुबई में रहना शुरू कर दिया। उसने अपने लिए दुबई में करीब 4 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट और लगभग 2 करोड़ की कीमत की लग्जरी कार खरीदी है। उसकी ठाठ आज निराली है।
आम जीवन, झेलनी पड़ी बेइज्जती
लंदन के एक स्कूल में वह पढ़ा। कई बार टीचर ने भरी क्लास में उसको पढ़ाई में तेज ना होने के लिए बेइज्जत किया। साल 2017 में ग्रेजुएट होने के बाद कैफ ने अमेजन डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू किया।
इस एक कदम ने किया मालामाल
28 साल की उम्र में नौकरी से परेशान इस लड़ने के कुछ और करने का मन बनाया। उसके पास उसकी कमाई यानी 700 यूरो(करीब 56 हजार रुपये) थे। उसने वह क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर दिए। कुछ दिनों बाद उसको निवेश से बहुत फायदा हुआ। उसका निवेश अब लगभग 24 लाख रुपये का हो गया था।
अभी पढ़ें – CNG की कीमत बढ़ने से घटने लगी सीएनजी गाड़ियों की सेल, कार निर्माताओं ने खटखटाए केंद्र के दरवाजे
इसके बाद उसने इस रकम को भी निवेश किया। 1 साल तक कैफ ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जारी रखा। नौकरी छोड़ने के कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की मदद से वो 4 करोड़ रुपये का मालिक बन गया। फिर लगातर मुनाफे के बाद वह अपना देश छोड़कर दुबई में चला गया।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
7 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
10 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
11 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
14 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
16 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
17 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
18 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
19 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
20 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines