Credit Card vs Debit Card: आजकल युवाओं के बीच में क्रेडिट कार्ड को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। बैंक से लेकर पेट्रोल पंप तक सभी जगह क्रेडिट कार्ड के एजेंट होते हैं, जो उसके फायदे गिनाने में लगे रहते हैं। और आम आदमी जानकारी के अभाव में क्रेडिट कार्ड लेने के चक्कर में पड़ जाता है। लेकिन कुछ समय बाद पता चलता है कि गलती हो चुकी है। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड में अंतर क्या है? किसी ग्राहक के लिए कौन सा कार्ड लेना फायदे का सौदा साबित हो सकता है?
डेबिट कार्ड का ये है मामला
सबसे पहले बात करते हैं डेबिट कार्ड की। जैसा नाम से ही पता चल रहा है कि जब आपके अकाउंट में पैसे होंगे उसके बाद ही धनराशि डेबिट यानी कटेगी। डेबिट कार्ड अमूमन बैंक खाता खोलते समय ही ग्राहकों को दे देती हैं और साल में एक नॉमिनल फीस चार्ज करती हैं। जो की 100 या 150 रुपए तक हो सकती है। इसके अलावा ग्राहक को इसके इस्तेमाल करने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ता। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर एटीएम तक डेबिट कार्ड धड़ले से चलता है।
ऐसा है क्रेडिट कार्ड का हाल
वहीं क्रेडिट कार्ड की बात करें तो ये भी नाम से जग जाहिर है कि इसके लिए आपके अकाउंट में पैसा होना जरूरी नहीं है। बैंक की तरफ से आपको निश्चित समय के लिए एक निश्चित धनराशि दी जाती है, ये रकम तैयार होती है आपके सिबिल स्कोर पर। सिबिल स्कोर ये कि आप लोन कितने समय में किसी बैंक को चुका पा रहे हैं, इसका एक रिकॉर्ड होता है। जिसका सिबिल स्कोर ज्यादा उसके पास क्रेडिट की लिमिट ज्यादा रहती है। लेकिन कोई भी बैंक फ्री में क्रेडिट नहीं देता। 1 साल के लिए उसे पर फीस चार्ज की जाती है जो की डेबिट कार्ड के मुकाबले काफी ज्यादा होती है।
कौन सा कार्ड किसके लिए है बेहतर
अब बात आती है कि कौन सा कार्ड किस ग्राहक के लिए बेहतर है। देखिए अगर आपको ज्यादा खर्च नहीं करना है, साथ में ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करते, एटीएम का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो फिर आपके लिए क्रेडिट कार्ड की जगह डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना फायदेमंद रह सकता है।
वहीं इसके उलट अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। साथ में महीने में खरीदारी ज्यादा होती है तो फिर आप क्रेडिट कार्ड की तरफ जा सकते हैं। क्योंकि वहां ऑफर्स शॉपिंग पर मिलते हैं। जिससे कुछ छूट ली जा सकती है। लेकिन अगर इस्तेमाल ज्यादा नहीं हो रहा है, हर साल उसकी फीस भर रहे हैं तो फिर तुरंत ही डेबिट कार्ड पर शिफ्ट हो जाना बेहतर होगा।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
43 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines