How to Increase Credit Card Limit: क्रेडिट कार्ड का अगर आप सही ढंग से यूज करें तो ये जरूरत के समय में आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है। हालांकि जो लोग इसका यूज करते हैं वो अच्छे से जानते ही होंगे कि किसी भी क्रेडिट कार्ड से अनलिमिटेड पेमेंट नहीं की जा सकती, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट को कुछ टिप्स फॉलो करके बढ़वा सकते हैं। अगर आप इन टिप्स को सही तरिके से फॉलो करेंगे तो यकीनन बैंक खुद ही आपके Credit Card की लिमिट बढ़ा देगा।
बता दें कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट कई चीजें पर निर्भर करती है। आपका इसका कहां, कब और कैसे यूज कर रहे हैं ये सबसे ज्यादा मायने रखता है। यहां तक कि क्रेडिट कार्ड यूजर से दूसरे यूजर में भी काफी अलग हो सकता है। आपके पेमेंट बेस पर ही बैंक क्रेडिट कार्ड लिमिट तय करता है। आइये लिमिट बढ़ाने के कुछ टिप्स फटाफट जान लेते हैं…
इनकम बढ़ने पर दें जानकारी
अगर आपकी इनकम बढ़ गई है तो हो सकता है कि बैंक को इसकी जानकारी न हो, लेकिन अगर आप खुद से इसकी जानकारी बैंक को देते हैं तो बैंक जल्द ही आपकी क्रेडिट लिमिट को बढ़ा देगा। वहीं अगर आपके पास मल्टीप्ल बैंक अकाउंट्स हैं जिनमें थोड़े-थोड़े पैसे पड़े हैं, तो उन सभी को एक जगह होल्ड करें। खासकर उस अकाउंट में ज्यादा होल्डिंग रखें जिसका क्रेडिट कार्ड आप यूज कर रहे हैं इससे बैंक आपको कई ऑफर्स भी देगा।
यह भी पढ़ें: कंपनी भेज रही है विदेश तो टैक्स देना होगा या नहीं? ज़रूर पढ़ें ये खबर
नया कार्ड करें अप्लाई
कार्ड की लिमिट बढ़ाने का एक आसान उपाय हाई क्रेडिट लिमिट वाले नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना है। जब आप एक्स्ट्रा क्रेडिट कार्ड लेते हैं, तो आपका क्रेडिट कई कार्ड्स में बंट जाएगा।
बैंक से करें रिक्वेस्ट
Credit Card की लिमिट बढ़ाने के लिए आप सीधे बैंक को भी इसकी रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। आपकी रिक्वेस्ट के बाद, बैंक क्रेडिट कार्ड की करंट क्रेडिट लिमिट को बढ़ा सकता है। हालांकि बैंक क्रेडिट लिमिट बढ़ाने से पहले आपके क्रेडिट हिस्ट्री, क्रेडिट स्कोर और इनकम चेक कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Paytm से पैसे वसूलने वाले दुकानदार ध्यान दें, 15 मार्च के बाद सर्विसेज जारी रहेंगी या नहीं?
बैंक बढ़ा सकते हैं क्रेडिट लिमिट
ज्यादातर बैंक ग्राहकों के Annual Expenses और रीपेमेंट के बाद एनुअल बेसिस पर क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का ऑफर देते हैं। भले ही आपको इसकी आवश्यकता न हो, एनुअल लोन लिमिट में वृद्धि आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
अच्छा क्रेडिट स्कोर
चूंकि क्रेडिट स्कोर आपके क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट को सबसे ज्यादा इफेक्ट करता है, इसलिए आपको अपना क्रेडिट स्कोर सुधारने की आवश्यकता है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि क्रेडिट स्कोर, जिसे CIBIL स्कोर भी कहा जाता है, 3 अंकों की संख्या होती है जो किसी व्यक्ति की फाइनेंशियल क्रेडिट को दिखाता है।
समय पर करें रीपेमेंट
अपनी क्रेडिट लिमिट को बढ़ाने की रिक्वेस्ट डालने के लिए आपको पहले अपने मौजूदा लोन का समय पर भुगतान करना होगा। पिछले महीने का कोई बकाया आपका काम बिगाड़ सकता है। हमेशा सभी बिल्स का फुल पेमेंट तय तारीख से पहले करें।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
18 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
18 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
19 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
20 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
22 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines