हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अक्टूबर महीने में Credit Card ने बिखेरा जलवा, तोड़ दिए कई महीनों पुराने रिकॉर्ड

Credit Card के यूज ने अक्टूबर महीने में कई साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। SBI ने इस मामले में बाजी मार ली है।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Credit Card Expenses: भारत में पिछले दिनों फेस्टिव सीजन ने खूब धमाल मचाया। देश के अंदर जबरदस्त डिमांड देखी गई, वहीं प्रोडक्शन भी जमकर हुआ। इसी बीच एक और खबर ऐसी आ रही है जिससे आप जान सकते हैं कि लोगों ने खरीददारी खूब की है। दरअसल फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर महीने में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च साल दर साल 38.3 फीसदी बढ़कर 1.8 ट्रिलियन रुपए के हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गया है। अक्टूबर में हुई ये ग्रोथ 9 महीने की सबसे बड़ी ग्रोथ थी। वहीं महीने से महीने खर्च की बात करें तो उसमें भी 25.4 फ़ीसदी का इजाफा देखने को मिला, जो 2 साल में सबसे ज्यादा है।

प्रति कार्ड खर्चे में हुआ इजाफा

अगर प्रति कार्ड की बात करें तो अक्टूबर के महीने में खर्चा 16 फ़ीसदी बढ़कर 18,898 रुपए पर पहुंच गया। जिसमें 23.02 फीसदी की ग्रोथ महीने से महीने में देखी गई है। इसके लिए bankbazaar.com के अधिकारी आदिल शेट्टी ने कहा है कि, लगभग 65 परसेंट क्रेडिट कार्ड का यूज ऑनलाइन होता है। जिसमें ऑनलाइन टिकट सबसे ज्यादा यूजर्स बुक करते हैं। अभी के टाइम में नो कॉस्ट EMI जैसी फैसिलिटी जब से आई हैं तब से और क्रेडिट कार्ड का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

SBI रहा सबसे आगे

क्रेडिट कार्ड के वॉल्यूम की बात करें तो इससे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में ईयर टू ईयर 39 फीसदी और अगर वही प्राइस के बारे में बात करें तो 55.01 फ़ीसदी की ग्रोथ हुई है। यह सभी आंकड़े अक्टूबर महीने के हैं। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से खर्चे 20.3 फीसदी ज्यादा किए गए। वहीं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने तो सभी बैंकों को पीछे ही छोड़ दिया, 52 फीसदी की ग्रोथ के साथ 35,459 करोड रुपए के लेनदेन ग्राहकों ने किए।

यह भी पढ़ें- सप्ताह में सिर्फ 3 दिन करना होगा काम, AI को लेकर बिल गेट्स ने दिया गजब का सुझाव

RBI का कदम लगा सकता है ब्रेक

आने वाले समय की बात करें तो एक्सपर्ट यही मानते हैं कि यूपीआई के जरिए क्रेडिट कार्ड का अब ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होगा। यानी ऊपर बताए गए सभी आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी आरबीआई ने रिस्क वेट को बढ़ाया है, जिससे आने वाले समय में आंकड़ा हल्का सा गिर सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें