कांग्रेस ने Ambuja-SIL सौदे पर उठाया सवाल, कहा- अडाणी समूह के लिए एजेंसी का दुरुपयोग कर रही सरकार

Ambuja Cements SIL Deal

नई दिल्ली : अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) ने करीब 5,000 करोड़ रुपये में पश्चिम भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज (SIL) में हिस्सेदारी (Ambuja Cements SIL Deal) अधिग्रहण का ऐलान किया। वहीं, अब इस अधिग्रहण पर भी सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस अधिग्रहण को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर अडानी समूह (Adani Group ) को अप्रत्यक्ष रुप से फायदा पहुंचाने का आरोप लगा लगाया है।

कांग्रेस का इस अधिग्रहण का हावाला देते हुआ आरोप लगाया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी, जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने आरोप लगाया कि अडानी समूह ने अपने कंपटीशन वाली कंपनियों पर जांच एजेंसियों की ओर से डाली गई रेड का फायदा उठाया है।

अडानी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स ने भारत की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी श्री सीमेंट, सांघी इंडस्ट्रीज को अधिग्रहण करने का सौदा किया था। इसके बाद, श्री सीमेंट से जुड़ी पांच जगहों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की थी।

कांग्रेस ने पहले ही इस मामले में गुजरात में स्थित सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SIL) कंपनी के अधिग्रहण पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जयराम रमेश के अनुसार, SIL के अधिग्रहण के लिए अडानी समूह के साथ बातचीत कर रही थी, और इसके एक महीने बाद ही अडानी समूह ने श्री सीमेंट को अधिग्रहण किया।

जयराम रमेश ने कहा कि अडानी के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनियों को हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में जांच एजेंसियों के माध्यम से रोका गया है। इसके कारण, अधिकतर संपत्ति अंततः अडानी के पास आ गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ