Mistakes people make related to personal loan: इस महंगाई के समय में एक आम आदमी अपनी सैलरी से रोजमर्रा का जीवन तो जी लेता है लेकिन जब बड़े खर्चे की बात आती है तो वह दुविधा में पड़ जाता है। उसके पास इतनी सेविंग नहीं होती कि वह शादी समारोह या और भी बड़े खर्चे के लिए कहीं हाथ न फैलाए। किसी-न-किसी कारण से लोगों को पर्सनल लोन का सहारा लेना पड़ता है। कई लोग तो इसे भरकर आजाद हो जाते हैं लेकिन कई सारे इस चंगुल में फंसते चलते जाते हैं। पर्सनल लोन से जुड़ी कुछ गलतियां आपकी नींद छीन सकती हैं और कर्जे में डुबा सकती हैं।
लोन भरने की शर्तें पहले ही चेक कर लें (Ignoring fees and charges)
हर व्यक्ति को पर्सनल लोन भरने से पहले लोन प्रीपेमेंट की शर्तें चेक करनी चाहिए। कई सारे बैंक इस पर पेनाल्टी लगाते हैं यानी लोन का टेन्योर पूरा होने से पहले लोन भरने पर जुर्माना देना पड़ता है।
इनकम के हिसाब से ही लोन का अमाउंट अप्लाई करें (Borrowing more than you need)
किसी भी व्यक्ति को पर्सनल लोन देने से पहले बैंक कई चीजें चेक करते हैं जैसे कि क्या वह व्यक्ति समय पर लोन लौटा पाएगा या नहीं? इसके लिए पर्सनल लोन अप्लाई करने वाले व्यक्ति की उम्र, इनकम और क्रेडिट स्कोर जैसी कई डिटेल्स देखी जाती हैं। हालांकि, यह लोन सैलरी के हिसाब से मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर से लेकर बैंक चार्ज तक… 1 मई से बदलेंगे ये बड़े नियम
सिबिल स्कोर अच्छा रखें (Disregarding credit score)
कोई भी बैंक पर्सनल लोन देने से पहले सिबिल स्कोर जरूर चेक करता है। इससे उन्हें पता चल जाता है कि व्यक्ति कितनी आसानी से लोन चुका देता है। आपको बता दें कि बैंक आमतौर पर 750 से ऊपर वाले सिबिल स्कोर को ही प्रायरिटी देते हैं।
EMI पर नजर डाल लें
पर्सनल लोन लेने के बाद हर महीने किश्त चुकानी पड़ती है। पर्सनल लोन में प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज दर होता है, जिसे किश्तों यानी EMI में भरना पड़ता है। यह सलाह दी जाती है कि लोन लेने से पहले चेक कर लें कि हर महीने कितनी ईएमआई चुकानी होगी?
इंटरेस्ट रेट जरूर चेक करें (Interest)
पर्सनल लोन लेने के लिए अप्लाई करते समय सबसे पहले इंटरेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। आराम से बैठकर तुलना करें कि कौन-सा बैंक कितनी ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रहा है? जो बैंक कम ब्याज दर दे, उसका पर्सनल लोन लेने में फायदा हो सकता है।
बैंक के बारे में पहले ही जान लें
पर्सनल लोन लेने से पहले बैंक या NBFC के बारे में जरूर जानना चाहिए। जैसे- उसकी सर्विस, उसके प्लान्स और वह कितना मजबूत बैंक है। इससे कई सरे फायदे होते हैं और दिक्कतों से भी बच सकते हैं।
EMI का कौन-सा ऑप्शन अच्छा?
पर्सनल लोन लेते टाइम कुछ बैंक द्वारा EMI और फ्लेक्सिबल EMI का ऑप्शन दिया जाता है। जहां स्टैंडर्ड EMI में मंथली यानी हर महीने वाली किश्त आती है, वहीं फ्लेक्सिबल EMI में कम किश्त को धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: खरीद लो! ताबड़तोड़ तेजी के बाद सस्ता हो गया सोना-चांदी, कीमत देख हो जाएंगे खुश
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
13 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines