LPG Cylinder Price: नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है।
सरकारी तेल कंपनियों ने देश के करोड़ों लोगों को महंगाई से राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये की कटौती की है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये घटा दिये हैं। नई दरें आज से ही लागू हो गई है।
इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला के एलपीजी सिलेंडर 1773 रुपये में मिलने लगा है। वहीं मुंबई में यह सिलेंडर 1725 रुपये में मिल रहा है। जबकि कोलकाता में 1875.50 रुपये में बिक रहा है। जबकी, चेन्नई में यह सिलेंडर 1937 रुपये में मिल रहा है।
हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपए थी और आज भी इसी रेट पर मिल रही है। गौरतलब है कि फरवरी 2023 से ही घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव कमी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price, 1 June 2023: आम आदमी को राहत जारी, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
दिल्ली के लोग Https://Iocl.Com/Products/Indanegas.Aspx लिंक पर क्लिक कर एलपीजी कॉमर्शियल और नॉन कमर्शियल सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
10 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
13 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
14 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
15 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
17 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
19 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
20 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त