Commercial Cylinder Price Hike: दिवाली से पहले सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने जहां घरेलू एलजीपी सिलेंडर के दामों को घटाकर जनता को राहत दी गई थी, तो वहीं दूसरी तरफ 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपए तक बढ़ाई गई थी। अब इसी के साथ एक नंबवर को फिर से 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है, इन सिलेंडरों की कीमत 100 रुपए से ज्यादा बढ़ा दी गई, यानी जो सिलेंडर दिल्ली में 1731.50 रुपए का मिल रहा था, अब इस महीने से 1833 रुपए का मिलेगा।
आपको बता दें कि एक नवंबर से दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। इससे पहले दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,731.50 रुपए थी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
चेन्नई में हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1999.50 रुपए का
OCL की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, एक नवंबर से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1,833 रुपए का मिलेगा, जो कि पहले 1731.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं, अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1785.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1684 रुपए का था। वहीं, चेन्नई में इसकी 1898 रुपए से बढ़ाकर 1999.50 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1839.50 रुपए की जगह 1943.00 रुपए का बिकेगा।
बता दें कि पिछले महीने ही सरकार ने एक तरफ 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत दी थी तो वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब दोबारा इसके दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में महीने भर में ही 300 से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। एक अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपए तक बढ़ाए गए थे।
राज्य- कीमत
दिल्ली- 1833 रुपए
कोलकाता- 1943 रुपए
मुबंई- 1785.50 रुपए
चेन्नई- 1999.50 रुपए
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
20 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
21 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
23 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines