एशिया पैसिफिक मार्केट में 2024 में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 155.9 अरब डॉलर दर्ज किया गया। भारत में भी इस सेक्टर में बड़ा निवेश देखने को मिला है, बीते वर्ष की दूसरी छमाही में सालाना आधार पर निवेश 88 प्रतिशत बढ़कर 3 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया पैसिफिक क्षेत्र के 9 बाजारों में से भारत, दक्षिण कोरिया, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया में निवेश में भारी बढ़ोतरी देखी गई। इसमें सालाना आधार पर 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।
पसंदीदा रियल एस्टेट डेस्टिनेशन
भारत में रियल एस्टेट (Indian Real Estate Investments) में हुए कुल निवेश में से 47 फीसदी ऑफिस एसेट और उसके बाद 27 प्रतिशत इंडस्ट्रीयल और लॉजिस्टिक्स एसेट में हुआ है। 2024 की दूसरी छमाही के दौरान लगभग आधे निवेश मुंबई में हुए, जिसकी वजह ऑफिस एसेट्स का अधिग्रहण था। निवेश में लगातार बढ़ोतरी होना दिखाता है कि भारत घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बन गया है।
भारत में 2024 की दूसरी छमाही में रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) में आए फ्लो से विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही। घरेलू निवेशकों ने 1.3 अरब डॉलर का निवेश किया था, जिसमें 8 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी देखी गई। इसमें USA, कनाडा और EU के अलावा, अन्य देशों सेइन्वेस्टमेंट फ्लो 2025 में भी तेज रहेगा। साथ ही भारतीय रियल एस्टेट में इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टमेंट का एक बड़ा हिस्सा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: रॉबर्ट कियोसाकी के ‘Poor Dad’ सिखाएंगे कैसे बनें अमीर? जानें तेजी से पैसा गंवाने का तरीका
कॉलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Colliers India CEO) बादल याग्निक का कहना है कि भारतीय रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश में बढ़ोतरी देखी गई। 2024 में केपिटल फ्लो में 22 फीसदी की बढ़ोतरी देखी, जो 6.5 बिलियन थी। अनुकूल आर्थिक विकास संभावनाओं और आशावादी निवेश के चलते यह रफ्तार 2025 में भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
सालों साल हुई बढ़ोतरी
ऑफिस, औद्योगिक और लॉजिस्टिक 2024 की दूसरी छमाही में प्रमुख सेगमेंट बने रहे, जो कुल निवेश का लगभग 60 फीसदी हिस्सा थे। खुदरा और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी उछाल देखने को मिला है। 2024 की दूसरी छमाही के दौरान खुदरा निवेश में साल दर साल बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया दोनों ने खुदरा क्षेत्र में 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश देखा, जो एसेट क्लासिज में नए सिरे से निवेशकों के विश्वास को दिखाता है।
ये भी पढ़ें: PhysicsWallah के IPO को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, कितनी मजबूत है कंपनी?
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
2 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines