Multibagger Stock: शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसे स्टॉक्स सामने आते हैं जो लंबी अवधि में निवेशकों को चौंका देने वाले रिटर्न्स देते हैं। ऐसा ही एक नाम है Colab Platforms, जिसने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है और निवेशकों को मालामाल बना दिया है। कंपनी ने हाल ही में ई-स्पोर्टस मार्केट में एंट्री का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी डिडिटल फर्स्ट जेनरेशन के लिए एक प्लेयर फर्स्ट पलेटफॉर्म भी विकसित कर रहा है। इस शेयर ने पिछले पांच और तीन साल में निवेशकों के रिटर्न को हजारों प्रतिशत बढ़ाया है और इतना ही नहीं शॉर्ट टर्म में शेयर ने कमाल का रिटर्न दिया है…
Colab Platforms: 5 साल में 4298% से बढ़त
Colab Platforms का शेयर अक्टूबर 2024 में अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹5.42 पर था। वहीं, मई 2025 में इसने ₹76.18 का 52-सप्ताह का उच्च स्तर छू लिया था। 15 जुलाई के BSE डेटा के अनुसार, कंपनी के शेयर की मौजूदा कीमत 43.98 रुपये है। कंपनी ने पिछले 5 साल में 4298% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं इस साल अब तक शेयर ने 180% की शानदार तेजी दिखाई है। केवल लंबी अवधि ही नहीं शॉर्ट टर्म में भी शेयर ने निवेशकों का पैसा खूब बढ़ाया है और उन्हें केवल 1 महीने में 50% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
केवल 3 साल में 1 लाख बन गए 19,55000 रुपये
Colab Platforms के शेयर ने केवल 3 साल की अवधि में 1955% का शानदार रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज के समय में उनका निवेश बढ़कर 19 लाख 55 हजार हो गया होता। वहीं अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उनके निवेश बढ़कर 42 लाख और 98 हजार हो गया है।
लंबी अवधि के निवेश के फायदे
Colab Platforms जैसे स्टॉक्स यह साबित करते हैं कि अगर अच्छी कंपनियों में लंबी अवधि तक निवेश किया जाए, तो यह जीवन बदलने वाले रिटर्न्स दे सकते हैं। बहुत से निवेशक छोटी गिरावटों में घबरा जाते हैं, लेकिन जो धैर्य रखते हैं, वही मल्टीबैगर रिटर्न्स के असली हकदार बनते हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश से जुड़ी सलाह के रूप में न लें। न्यूज़ 24 डिजिटल सभी पाठकों को सलाह देता है कि किसी भी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines