Coffee Stocks: चाय और कॉफी वैसे तो किसी मौसम के मोहताज नहीं, लेकिन सर्दियों में इनकी डिमांड अपेक्षाकृत बढ़ जाती है। अपने देश में सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और अगले कुछ दिनों में पारा गिरने की संभावना है। इस बीच, कॉफी का स्वाद बिगाड़ने वाली एक खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल के दाम अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में कंपनियों पर भी कॉफी महंगी करने का दबाव बढ़ गया है।
बढ़ रही कंपनियों की लागत
एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे माल की कीमतों में आए उछाल से कंपनियों की लागत बढ़ रही है। पिछले कुछ समय से अधिकांश कंपनियां इस बोझ को खुद उठा रही हैं, लेकिन अब वह गंभीरता से उसका कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूलने पर विचार कर रही हैं. यानी कंपनियां अपने कॉफी उत्पादों को महंगा कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो आपके कॉफी का स्वाद कुछ कड़वा हो जाएगा। हालांकि, इस कड़वाहट में भी आप मिठास ढूंढ सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं कैसे।
यह भी पढ़ें – Volkswagen की हड़ताल से भारतीय कंपनियों पर क्या असर? आप भी नहीं रहेंगे अछूते
कीमतों में उछाल की वजह?
आपको कड़वाहट में मिठास तलाशने के टिप्स देने से पहले यह जान लेते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कॉफी की कीमतों में उछाल क्यों आया है? दुनिया में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश ब्राजील है। यहां हर साल औसतन 2.68 मिलियन मीट्रिक टन कॉफी का उत्पादन होता है। वियतनाम का भी संपूर्ण कॉफी उत्पादन में बड़ा योगदान है। इन दोनों ही देशों में खराब मौसम का असर फसल पर देखने को मिला है। यानी उत्पादन प्रभावित हुआ है, इसलिए कच्चे माल के दाम बढ़ रहे हैं और कंपनियों की लागत में इजाफा हुआ है।
देश पर ऐसे होगा असर
भारत भी कॉफी का उत्पादन करता है और इस मामले में कर्नाटक सबसे आगे है। लेकिन हमारे यहां ब्राजील आदि देशों से कॉफी इम्पोर्ट भी होती है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय मार्केट की उथल-पुथल से भारत काप्रभावित होना लाजमी है। एक रिपोर्ट बताती है कि कल यानी मंगलवार को Arabica Beans के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बीते 1 साल में इसकी कीमतों में करीब 80% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। गौर करने वाली बात यह है कि दुनियाभर में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। इसी तरह, Robusta Beans के दाम भी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
क्षमता से अधिक हो रहा बोझ
Nestle जैसी बड़ी कंपनियां अब तक कच्चे माल की बढ़ती लागत का बोझ खुद हो उठाती आ रही हैं, लेकिन अब यह बोझ उनकी क्षमता से अधिक होता जा रहा है। ऐसे में उनके पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए सर्दियों के मौसम में कॉफी का स्वाद कुछ कड़वा होने की आशंका बढ़ गई है। चलिए अब आपको समझाते हैं कि आप इस कड़वाहट में अपने लिए मिठास कैसे खोज सकते हैं।
ये है मिठास का पूरा गणित
भारतीय शेयर बाजार में कॉफी के कारोबार से जुड़ी कई कंपनियां लिस्टेड हैं। अब जब कॉफी महंगी होगी, तो इन कंपनियों की कमाई भी बढ़ेगी। उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती से उनके शेयरों के मजबूत होने की संभावना भी बढ़ेगी। यही वो मौका होगा जब आपके लिए कॉफी की कड़वाहट मिठाई बन सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको इन कंपनियों पर दांव लगाना होगा। यहां ये भी ज़रूरी है कि आप पर्याप्त रिसर्च करके और सोच-समझकर किसी स्टॉक में निवेश का फैसला लें।
कुछ प्रमुख लिस्टेड कंपनियां
CCL Products (India) Limited लिस्टेड कंपनी है और कई तरह से कॉफी प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके शेयर कल करीब 4% की छलांग के साथ 815 रुपए पर बंद हुए थे। Tata Consumer Products भी कॉफी के कारोबार से जुड़ी हुई है, मंगलवार को उसके शेयर नुकसान के साथ 929.30 रुपए पर बंद हुए। Bombay Burmah Trading Corporation के शेयरों में कल उछाल देखने को मिली। यह शेयर 2,403 रुपए के भाव पर उपलब्ध है। इसी तरह, Goodricke Group, Dhunseri Tea & Industries, Aspinwall and Company, Bombay Burmah और Aspinwall and Company भी कॉफी के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। कॉफी के दाम बढ़ने से इनके शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
6 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
7 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
13 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
13 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
16 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
16 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines