Summer Battle 2025: गर्मी के मौसम में ठंडे के बाजार में जंग छिड़ने की पूरी तैयारी है। हाल ही में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस ने अपना स्पोर्ट्स ड्रिंक पेश किया था। अब कोका-कोला (Coca-Cola) भी कुछ ऐसा ही करने जा रही है। कंपनी अपने वैश्विक स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड ‘BodyArmorLyte’ को भारत में लॉन्च करने वाली है। बात केवल इतनी ही नहीं, कंपनी की योजना कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स भी भारतीय बाजार में उतारने की है। ऐसे में कंपनियों के बीच जंग लाजमी है।
10 रुपये में रिलायंस का ड्रिंक
असली मुकाबला स्पोर्ट्स ड्रिंक सेगमेंट में रिलायंस और कोका कोला के बीच देखने को मिलेगा और इसके बेहद रोमांचक होने की पूरी संभावना है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) का स्पोर्ट्स ड्रिंक स्पिनर (Spinner) महज 10 रुपये में उपलब्ध है। आजकल इतनी कीमत में तो एक कप चाय ही आती है। ऐसे में जब गर्मी अपने तेवर दिखाएगी, तो इस पॉकेट फ्रेंडली स्पोर्ट्स ड्रिंक की बिक्री चढ़ सकती है। कोका कोला ने अभी अपने स्पोर्ट्स की भारत में कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी को कीमत 10 रुपये के आसपास ही रखनी होगी।
कोक कितनी रखेगी कीमत?
कोला कोला ने कुछ साल पहले ही इस अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड का अधिग्रहण किया था। अमेजन डॉट कॉम पर इसकी पीच मैंगो फ्लेवर वाली 1 बोतल पैक की कीमत 1.27 डॉलर है यानी करीब 111 रुपये। इस बोतल में 16 fl oz (Fluid Ounce) स्पोर्ट्स ड्रिंक मिलता, यानी 470 मिलीलीटर के आसपास। वहीं, रिलायंस ‘स्पिनर’ की 10 रुपये वाली बोतल में 150 मिलीलीटर ड्रिंक मिल रहा है। भारत में कोका कोला बॉडीआर्मरलाइट की कीमत और क्वांटिटी क्या रखती है, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन अगर उसने अपनी यूएस वाली प्राइस रणनीति को भारत में लागू किया, तो फिर रिलायंस से मुकाबला मुश्किल हो जाएगा।
दोनों में क्या है खास?
कोका कोला का BODYARMOR Lite एक हेल्दी स्पोर्ट्स ड्रिंक है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और नारियल पानी भरपूर मात्रा में है। कंपनी इसे कार्टन पैक और PET बोतलों में लॉन्च करेगी। अमेरिका में यह करीब 1 अरब डॉलर (लगभग 8,300 करोड़ रुपये) का ब्रांड है। इसी तरह, रिलायंस का स्पोर्ट्स ड्रिंक भी हाइड्रेटेड और एक्टिव रहने में मदद करता है। रिलायंस का कहना है कि हाइड्रेशन में मदद करने वाले इस ड्रिंक का स्वाद ताजगी से भरपूर है। इसे खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है कि जो अपनी फिटनेस को लेकर जागरुक रहते हैं। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी बेस्ट है, जिन्हें जल्दी से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत होती है। उदाहरण के तौर पर जिम में कसरत या स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान।
Coke के बड़े हैं प्लान
कोका कोला गर्मी के मौसम का भरपूर लाभ उठाने की तैयारी में है। कोका-कोला के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया के उपाध्यक्ष (ऑपरेशनल) संदीप बाजोरिया के अनुसार, कंपनी भारतीय बाजार में बॉडीआर्मरलाइट के साथ-साथ ऑनेस्ट टी और विटामिनवाटर जैसे पेय पदार्थ पेश करने जा रही है। इसके अलावा, कोक जीरो शुगर और स्प्राइट जीरो शुगर की बढ़ती मांग को देखते हुए इनका विस्तार किया जा रहा है। ऑनेस्ट टी असम की ऑर्गेनिक चाय है। जबकि विटामिनवाटर फिलहाल हवाई अड्डों पर उपलब्ध है। बाजोरिया का यह भी कहना है कि भारतीय बाजार में कोका-कोला के लिए थम्सअप और स्प्राइट दो अरब डॉलर के ब्रांड बनने जा रहे हैं।
Campa Cola से मिलेगी चुनौती
स्पोर्ट्स ड्रिंक से हटकर बात करें, तो रिलायंस यहां भी मौजूद है। Campa Cola के रूप में वह ठंडे के बाजार की अन्य कंपनियों को इस सीजन में कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। हालांकि, संदीप बाजोरिया का कहना है कि हम प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं। इससे न केवल बाजार का विस्तार होगा, बल्कि यह हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। बता दें कि कोका कोला इंडिया के पोर्टफोलियो में इस समय थम्सअप, कोक, स्प्राइट, मिनट मेड, माज़ा, किनले जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इस साल गर्मी प्रचंड पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में ठंडे के बाजार में जमकर कमाई होने की उम्मीद है।
रिलायंस के साथ मुरली
रिलायंस ने अपने स्पोर्ट्स ड्रिंक को महान स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के साथ मिलकर बनाया गया है। मुरलीधरन इसे लेकर बेहद खुश हैं। स्पोर्ट्स की लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा था कि मैं रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ इस रोमांचक शुरुआत का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं एक एथलीट के रूप में जानता हूं कि हाइड्रेशन कितना महत्वपूर्ण है, खासकर जब आप स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल हों। स्पिनर एक गेम-चेंजर है, जो हर भारतीय को हाइड्रेटेड और एक्टिव रहने में सक्षम बनाएगा, चाहे वे कहीं भी हों या कुछ भी कर रहे हों। माना जा रहा है कि अगले कुछ सालों में स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का मार्केट 1 अरब डॉलर का हो सकता है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines