नई दिल्ली: कोका-कोला इंडिया ने एक नए तरीके की कोल्ड ड्रिंक की बोतल पेश की है। यह आज तकनीक के दौर में एक नए चमत्कार जैसा है। त्योहारी सीजन चल रहा है और किसी को अब आप बिना किसी दुविधा के यह प्रोडक्ड भेज सकते हैं। यह एक लॉक बोतल होगी, जिसे खोलना आसान नहीं होगा।

‘लॉक’ बोतल एक विशेष ब्लूटूथ-लेस कैप से बनी होगी, जिसे केवल भेजने वाले के मोबाइल फोन की उपस्थिति में ही खोलने के लिए प्रोग्राम किया गया है। यह कोक के हालिया #MilkeHiManegiDiwali अभियान के अनुरूप है, जो उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत रूप से मिलने और इस दिवाली को मनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह भारत में कोक द्वारा अपनी तरह का पहला उत्पाद है।

गिफ्त के तौर पर कोका कोला देने के लिए आप, जहां भेजना है उस व्यक्ति का पता व अपने खास संदेश को भी भेज सकते हैं। बोतल को माइक्रोसाइट के माध्यम से ऑर्डर किया जा सकता है। प्राप्तकर्ता को डिलीवरी के माध्यम से अनुकूलित बोतल प्राप्त होगी, जिसे अनलॉक करने के लिए भेजने वाले के मोबाइल फोन से संबंधित प्रोसेस है।

कोका-कोला ब्रांड, मार्केटिंग के निदेशक, कौशिक प्रसाद ने कहा, ‘कोका-कोला में हम अपनी तरह के पहले उत्पाद का अनावरण करने के लिए उत्साहित हैं। कोका-कोला में डिजिटल सक्षमता और उत्पाद नवाचार हमारे लिए विकास के प्रमुख स्तंभ हैं और हमारी नई ‘लॉक्ड’ बोतल इस रणनीति के साथ पूरी तरह से संरेखित है।’

यूनिक उपहार बोतल (जो भारत में उपलब्ध है) निश्चित रूप से सामाजिक संबंधों को प्रेरित करेगी। कंपनी के एक और बड़े अधिकारी ने कहा कि यह एक निमंत्रण है। आशा है कि कोई भी इसे अस्वीकार नहीं करेगा। हम आशा करते हैं कि मानवता के साथ तकनीक का यह सुंदर विलय सबको पसंद आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ