CNG Price Hike: सीएनजी की कीमत बढ़ने की खबर से आम जनता की दीवाली का मजा किरकिरा हो सकता है। सरकार ने घरेलू प्रशासित मूल्य प्रणाली (APM) गैस आवंटन में 17-20% की कमी की है। जिसका सीधा असर CNG फर्म की लागत पर दिखेगा। इसके बाद CNG गैस की कीमत प्रति किलोग्राम 5 रुपये या उससे ज्यादा बढ़ाई जा सकती हैं। यह कदम CNG सेगमेंट को प्रभावित करेगा, जिससे हर दिन गैस की कटौती होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे महानगर गैस लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड जैसी कंपनियों पर सीधा असर दिखेगा।
क्यों बढ़ेगी CNG की कीमत?
एपीएम गैस भारत में कुछ ही इलाकों से निकाली जाती है। इस गैस की कीमत इसकी अंतरराष्ट्रीय दरों से सस्ती है। दरों में इस सब्सिडी से गैस कंपनियों को अपनी परिचालन लागत बनाए रखने में मदद मिलती है। यह उन्हें उपभोक्ताओं को सही कीमत पर सीएनजी गैस देने की इजाजत देता है। लेकिन हाल ही में एपीएम गैस और फंड में लगभग 17-20 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर फर्मों पर पड़ा है। इसी के चलते सरकार ने कंपनियों को सस्ती गैस की आपूर्ति में कटौती कर दी है।
ये भी पढ़ें: Noel Tata टाटा ग्रुप में क्या भूमिका निभाएंगे? वे क्यों नहीं बन सकते कंपनी और ट्रस्ट दोनों के चेयरमैन
इसपर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कंपनियों को नुकसान नहीं उठाना है तो इसके लिए उन्हें पांच से साढ़े पांच रुपये प्रति किलो CNG की कीमत में बढ़ोतरी करनी होगी। कहा जा रहा है कि खोई मात्रा की भरपाई के कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में का रुख कर सकती हैं।
कब-कब बढ़ी CNG कीमत?
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत जून 2024 में 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जिसके बाद इसमें बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और गाजियाबाद में भी CNG की कीमत बढ़ी थीं। आपको बता दें कि मार्च 2024 में सीएनजी के की कीमत में 2.50 रुपये की कम भी किए गए थे।
ये भी पढ़ें: Meta fires Staff: कंपनी के फूड वाउचर से खरीद लिया टूथपेस्ट, टूथब्रश…गई नौकरी; जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
43 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
1 hr agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines