सितंबर की शुरुआत के साथ ही आम आदमी के बजट पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ी है. एक तरफ 1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई, वहीं अब मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) भी महंगी हो गई है.
महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने गैस की कीमतों में इजाफे का बड़ा फैसला किया है. अगर आप मुंबई में गाड़ी चलाते हैं या पाइप वाली रसोई गैस (PNG) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाली है.
मुंबई में कितने बदल गए CNG और PNG के दाम?
महानगर गैस लिमिटेड (MGL) द्वारा लागू किए गए नए रेट्स आज यानी 1 सितंबर से लागू हो चुके हैं. सीएनजी के दाम में सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी की नई कीमत 88 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. घर के किचन में इस्तेमाल होने वाली पाइप वाली प्राकृतिक गैस (Domestic PNG) के दामों में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है.
ऑटो रिक्शा से सफर करने वालों को लगेगा झटका, CNG महंगी होते ही 9 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी
अचानक क्यों बढ़ानी पड़ी कीमतें?
गैस की कीमतें बढ़ाने के पीछे MGL ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और ग्लोबल सप्लाई चेन के हालात को जिम्मेदार ठहराया है. मिडिल ईस्ट, खासकर अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के कारण वैश्विक स्तर पर गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. पिछले 4-5 महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में नेचुरल गैस की दरें काफी बढ़ी हैं.
घरेलू मांग को पूरा करने के लिए कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगी स्पॉट RLNG (Liquefied Natural Gas) खरीदनी पड़ रही है, जिससे गैस की लागत काफी बढ़ गई है.
बता दें कि सितंबर के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में आई यह तेजी सीधे तौर पर ऑटो चालकों, कैब ड्राइवर्स, आम वाहन मालिकों और किचन का बजट प्रभावित करेगी. अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने पर राहत मिलती है या नहीं.
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
1 hr agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
2 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
4 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
10 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
13 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines