साल के पहले ही दिन सरकार ने नेशनल सेक्योरिटी एक्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नए एक्ट के अनुसार अब सिगरेट बीड़ी पान मसाला से गुटका तक सभी तंबाकू प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ा दिया गया है. बढ़ा हुआ टैक्स 1 फरवरी 2026 से लागू हो जाएगा. ऐसे में आपके मन में ये सवाल आना लाजमी है कि टैक्स बढ़ने के बाद 10 रुपये वाली सिगरेट की कीमत अब कितनी हो जाएगी?
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि बढ़े हुए टैक्स का बोझ कंपनियां खुद उठाएंगी या ग्राहकों के कंधों पर डालेंगी. कंपनियां अगर ये बोझ खुद उठाती हैं तो इससे उनका प्राॅफिट मार्जिन घट सकता है. लेकिन अगर वे इसका बोझ ग्राहकों पर छोड़ देती हैं तो तंबाकू का सेवन करने वालों की जेब ढीली होगी.
यह भी पढें : 8th Pay Commission लागू होने के बाद इतना मिलेगा एरियर
दिल्ली एनसीआर में कितनी हो जाएगी सिगरेट की कीमत?
वित्त मंत्रालय के सेंट्रल एक्साइज एक्ट में बदलावों के बाद सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति 1000 स्टिक पर 2050 रुपये से 8500 रुपये तक की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है. यह बढ़ोतरी 1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले 40% GST के अलावा होगी, जिससे काउंटर पर हर सिगरेट काफी महंगी हो जाएगी. हर स्टिक के हिसाब से, यह बढ़ोतरी रिटेल कीमतों में साफ उछाल लाएगी, खासकर मीडियम और लंबी सिगरेट के लिए.
- छोटी बिना फिल्टर वाली सिगरेट (65 mm तक) की कीमत में 2.05 प्रति स्टिक का इजाफा होगा.
- छोटी फिल्टर वाली सिगरेट (65 mm तक) की कीमत में 2.10 प्रति स्टिक की बढ़ोतरी होगी.
- मीडियम लंबाई वाली सिगरेट (65–70 mm) के दाम में 3.6 से 4 प्रति स्टिक तक का इजाफा हो सकता है.
- लंबी / प्रीमियम सिगरेट (70–75 mm) की कीमत 5.4 प्रति स्टिक बढ़ेगी.
- नॉन-स्टैंडर्ड डिजाइन वाली सिगरेट की कीमत में 8.5 प्रति स्टिक की बढ़ोतरी हो सकती है.
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
2 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
5 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
8 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
10 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines